Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: जानिए गर्म तवे में पानी डालना आखिर क्यों माना जाता है अशुभ

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Thu, 10 Nov 2022 10:14 AM (IST)

    Vastu Tips For Tawa वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद तवा काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इससे भी नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। इसलिए तवा का इस्तेमाल करते समय कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। जानिए आखिर गर्म तवा में पानी क्यों नहीं डालना चाहिए।

    Hero Image
    Vastu Tips: जानिए गर्म तवे में पानी डालना आखिर क्यों माना जाता है अशुभ

    नई दिल्ली, Vastu Tips For Tawa: वास्तु शास्त्र के अनुसार, जीवन में कई तरह की समस्याएं किचन में मौजूद चीजों के बारे में होती है। किचन में मौजूद तवा के कारण व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां खड़ी हो सकती है। क्योंकि तवा को राहु का प्रतीक माना जाता है। इसलिए तवा का प्रयोग करते समय कुछ सावधानी बरतनी बहुत ही जरूरी है, वरना बाद में दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही कई लोगों की आदत होती है तवा का इस्तेमाल करने के बाद तुरंत ही उसे धोने के लिए रख देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्म तवे में पानी डालने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए आखिर गर्म तवे में पानी डालना क्यों माना जाता है अशुभ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस कारण नहीं डालना चाहिए गर्म तवे में पानी

    • वास्तु शास्त्र के अनुसार, गर्म तवे में पानी डालना अशुभ माना जाता है। इससे जल का अपमान माना जाता है वहीं दूसरी ओर नकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होती है।
    • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तवे का संबंध राहु से और जल का संबंध चंद्र से है। ऐसे में गर्म तवे में जल डालने से राहु और चंद्र की स्थिति कुंडली में कमजोर हो जाती है।
    • गर्म तवे में पानी डालने से एक तरह की आवाज उत्पन्न होती है। ऐसे में अधिक नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। जिसके कारण जीवन में कई तरह के संकट उत्पन्न होते हैं और घर में रहने वाले सदस्यों की अचानक बीमार हो सकते हैं।
    • गर्म तवे में पानी डालने से घर का कोई सदस्य गंभीर रूप से बीमार पड़ सकता है।
    • वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि जल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। तवे पर डालने से जल का अपमान होता है। ऐसे में व्यक्ति को भारी संकट का सामना करना पड़ता है।

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।