Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: घर के आग्नेय कोण में बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, सेहत पर बुरा असर पड़ने के साथ रिश्तों में आएगी दरार

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Mon, 08 Aug 2022 10:48 AM (IST)

    Vastu Tips For South East Corner वास्तु शास्त्र में हर एक दिशा को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। ऐसे ही दक्षिण पूर्व दिशा के मध्य यानी आग्नेय कोण को लेकर भी काफी चीजें बताई गई है। जानिए आग्नेय कोण में कौन सी चीजें बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए।

    Hero Image
    Vastu Tips For South East Corner: आग्नेय कोण में ये चीजें रखना हैं अशुभ

    नई दिल्ली, Vastu Tips For South East Corner: वास्तु शास्त्र में घर से लेकर ऑफिस तक के लिए नियम बताए गए हैं, जिससे कि व्यक्ति को किसी भी तरह के वास्तु दोष का सामना न करना पड़ें। किस दिशा में घर बनवाना शुभ होगा या फिरघर के अंदर मौजूद वस्तुओं को किस जगह रखना शुभ होगा। ये जानना बेहद जरूरी है। क्योंकि व्यक्ति की तरक्की उसके घर से काफी जुड़ी होती है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं को काफी महत्व दिया गया है। पूर्व-पश्चिम, उत्तर-दक्षिण के अलावा चार विदिशाएं भी है जिन्हें ईशान कोण, नैऋत्य कोण, वायव्य कोण और आग्नेय कोण कहते हैं। इसी क्रम में आज जानिए आग्नेय कोण के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व-दक्षिण के मध्य के स्थान को आग्नेय कोण कहते हैं। इस दिना में सूर्य की किरणों का सबसे अधिक वर्चस्व होता है। इसलिए ये दिशा अधिक गर्म रहती है। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र के अनुसार ये दिशा अग्नि से संबंधित है। इसलिए हर वस्तु का यहां रखना शुभ नहीं माना जाता है। इस दिशा में बिजली के उपकरण के साथ इन्वर्टर, भट्टी, बॉयलर आदि रखना शुभ माना जाता है। लेकिन कई ऐसी चीजें भी है जिन्हें इस दिशा में रखने से वास्तु दोष बढ़ता है।

    आग्नेय कोण में ये चीजें रखना हैं अशुभ

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, आग्नेय कोण आग से संबंधित है। इसलिए इस दिशा में जल से संबंधित चीजों को नहीं रखना चाहिए। क्योंकि यह एक-दूसरे के विरोधी तत्व है। इसलिए इस दिशा में बोरिंग, हैंडपंप, पानी की टंकी, नल नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा अंडरग्राउंड वाटर टैंक भी इस दिशा में नहीं बनवाना चाहिए। क्योंकि ये चीजें घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोकता है। जिसके कारण घर में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही तरक्की के रास्ते पर भी बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही परिवार के लोगों के बीच किसी न किसी बात पर बहस होती रहती है।

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, विवाहित लोगों को आग्नेय कोण में बेड भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में विवाहित लोगों को सोने से दांपत्य जीवन में बुरा प्रभाव पड़ता है।

    धर्म संबंधी अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

    Pic Credit- instagram/halfengineer0007

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।