Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Feng Shui Plants: गुड लक के लिए अपने घर लाएं ये फेंगशुई पौधे, खीचा चला आएगा सौभाग्य

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Thu, 29 Jun 2023 01:58 PM (IST)

    Feng Shui Plants वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत ही महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद हर छोटी-बड़ी चीज परिवार पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डालती है। इसलिए घर संबंधी वास्तु नियमों का ध्यान रखना जरूरी है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में कुछ पौधों के बारे में बताया गया है।

    Hero Image
    Feng Shui Plants गुड लक के लिए आपने घर लाएं ये फेंगशुई पौधे।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Feng Shui Plants: वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को लेकर भी कुछ वास्तु नियम बताए गए हैं। फेंगशुई भाग्यशाली पौधे आपके घर में ऊर्जा, धन और भाग्य जैसी सकारात्मक चीजें लाते हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन-से पौधे हैं जिन्हें फेंगशुई के अनुसार घर में लगाने से लाभ मिलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सौभाग्य लाता है मनी प्लांट का पौधा

    मनी प्लांट का पौधा घर के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, यह घर में धन और सौभाग्य लाता है। प्राचीन चीनी मान्यता के अनुसार, इसका सबसे अच्छा प्रभाव तब देखा जा सकता है जब इसकी टहनियों में से एक को चुराने के बाद पौधा लगाया जाता है।

    समृद्धि का प्रतीक हैं यह पौधे

    ऐसा माना जाता है कि बांस के पौधे में तनों की संख्या आपके भाग्य का निर्धारण करती है। चीनी फेंगशुई नियमों के अनुसार, बांस का पौधा फेंगशुई के पांच प्राकृतिक तत्वों का प्रतिनिधि करता है। यह समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। वहीं तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। तुलसी का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है।

    कौन-से पौधे हैं शुभ

    फेंगशुई के अनुसार, खट्टे पेड़ मतलब जिन पेड़ों में खट्टे फल उगते हैं वह आपके घर में सौभाग्य लाते हैं। जैसे नींबू और संतरे के पेड़। फेंगशुई के अनुसार, बौने नींबू के पेड़ को घर में उगाना बहुत ही शुभ है। एलोवेरा का पौधा आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है। साथ ही यह पौधा हवा को स्वच्छ रखने में मदद करता है।

    इन फूलों को घर में लगाएं

    गुलाब के फूल देखने में जितने सुंदर होते हैं उतने ही भाग्यशाली भी होते हैं। जैसे लाल गुलाब प्यार जगाता है वैसे ही पीला गुलाब खुशी लाता है, और सफेद गुलाब पवित्रता और शांति लाता है। चेमली का पौधा अपनी मीठी सुगंध के लिए जाना जाता है। साथ ही यह घर में भाग्य और प्यार को आकर्षित करता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

    फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। फेंग का मतलब वायु और शुई का अर्थ जल है। इन कुछ खास वास्तु टिप्स से आपको धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी।