Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, करना पड़ेगा आर्थिक तंगी का सामना

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Thu, 21 Jul 2022 08:03 AM (IST)

    Vastu Tips वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा को भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी का माना जाता है। इसके साथ ही यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। इसलिए इस दिशा को लेकर थोड़े वास्तु नियमों का जरूर पालन करना चाहिए।

    Hero Image
    Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी न रखें ये चीजें

    नई दिल्ली, Vastu Tips For North Direction: वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए कई नियम और उपाय बताएं है। हर एक नियम का अपना-अपना महत्व है। वास्तु के मुताबिक, घर में मौजूद हर एक चीज का सकारात्मक या फिर नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है फिर चाहे वो घर का कोई कोना ही क्यों न हो। वास्तु के अनुसार, घर की हर एक दिशा का अपना एक अलग महत्व होता है। घर की हर एक दिशा का अपना एक नियम है जिसका पालन करना बेहद जरूरी है। इसी क्रम में उत्तर दिशा की बात करते हैं। वास्तु के मुताबिक, घर की उत्तर दिशा को कुबेर और लक्ष्मी की दिशा माना गया है। ऐसे में इस दिशा से घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ धन का आगमन होता है। इसलिए इस दिशा को वास्तु दोष रहित रखना बेहद जरूरी है। लेकिन कई बार अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि वास्तु के हिसाब से उत्तर दिशा में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर की उत्तर दिशा को लेकर वास्तु नियम

    उत्तर दिशा में न रखें भारी चीजें

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में भगवान कुबेर का स्थान माना जाता है। इसी कारण इसे धन के आगमन की दिशा है।  इसलिए इस दिशा में कोई भारी सामान या बड़ी मात्रा में वस्तु रखी हुई है। ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

    Vastu Tips For Mor Pankh: घर की इस दिशा में रखें मोरपंख, खुल जाएगा किस्मत का ताला

    उत्तर दिशा में न बनवाएं शौचालय

    उत्तर दिशा में शौचालय बनना सबसे बड़ा वास्तु दोष का कारण माना जाता है। क्योंकि इस दिशा को कुबेर भगवान और मां लक्ष्मी का माना जाता है। ऐसे में अगर आप इस दिशा में शौचालय बनवा देंगे तो कभी भी घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं रहेगा। जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। अगर किसी कारणवश उत्तर दिशा से शौचालय नहीं हटाया जा सकता है, तो वास्तु दोष को कम करने के लिए कांच की एक कटोरी में साबुत नमक भरकर बाथरूम के किसी कोने में रख दें। इस नमक को हर सप्ताह बदलते रहना चाहिए।

    उत्तर दिशा में न रखें जूते-चप्पल

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में जूते-चप्पल आदि भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि भगवान कुबेर का ये निवास स्थान है जो धन लाभ के साथ जीवन में सुख-सुविधाएं देते हैं।

    Vastu Tips: सवेरे-सवेरे घर के मुख्य द्वार में करें ये काम, मां लक्ष्मी का होगा अखंड वास

    उत्तर दिशा में कबाड़ न होने दें इकट्ठा

    घर की उत्तर दिशा में टूटी फूटी चीजें या कबाड़ आदि नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि इस दिशा में इन चीजों को रखने से सुख-समृद्धि का नाश होता है।

    उत्तर दिशा को न रखें गंदा

    इस दिशा को धन आगमन की दिशा मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में बिल्कुल भी गंदगी नहीं रखनी चाहिए, वरना आपको निश्चित रूप से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही धन का प्रवाह धीमा हो जाता है। इसलिए घर की इस दिशा को बिल्कुल साफ सुथरा रखें।

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner
    comedy show banner