Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: सवेरे-सवेरे घर के मुख्य द्वार में करें ये काम, मां लक्ष्मी का होगा अखंड वास

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Sun, 17 Jul 2022 01:00 PM (IST)

    Vastu Tips For Money वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को लेकर काफी नियम बताए गए हैं। इन नियमों को अपनाने से घर में सुख-शांति समृद्धि बनी रहती है। जानिए वास्तु के हिसाब से मुख्य द्वार में कौन से काम करना होगा शुभ।

    Hero Image
    Vastu Tips: सवेरे-सवेरे घर के मुख्य द्वार में करें ये काम

    नई दिल्ली, Vastu Tip For Money: वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के कई नियम और उपाय बताए गए हैं। माना जाता है कि घर में सकारात्मक ऊर्जा होने से हर सदस्य के जीवन में शुभ फल पड़ता है। तरक्की के साथ-साथ शुभ समृद्धि की प्राप्ति होती है। वास्तु के मुताबिक, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सुबह के समय कुछ नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। इन नियमों को करने से घर से निगेटिव एनर्जी बाहर निकल जाती है और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ जाती है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और घर में खुशहाली छाई रहती है। वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार को लेकर काफी कुछ बताया गया है। ऐसे ही जानिए मुख्य द्वार में सुबह के समय क्या कार्य करना होगा शुभ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर के मुख्य द्वार में करें ये काम

    घर के मुख्य द्वार को रखें हमेशा साफ सुथरा

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। रोजाना सुबह के समय झाड़ू जरूर लगाएं। इसके साथ ही हो सके तो पोंछा भी लगा दें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करेगी और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

    मुख्य द्वार में करें हल्दी के पानी का इस्तेमाल

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह के समय घर के नित्य कामों को निपटा कर स्नान आदि कर लें। इसके बाद भगवान की पूजा करने के बाद थोड़े से पानी में हल्दी पाउडर मिला लें और इसे मुख्य द्वार के दोनों ओर छिड़क दें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति रहेगी और मां लक्ष्मी का आगमन होगा।

    स्वास्तिक का चिन्ह से चमकेगा भाग्य

    वेद शास्त्रों के साथ-साथ वास्तु शास्त्र में स्वास्तिक से मिलने वाले प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसलिए रोजाना सुबह के समय मुख्य द्वार के दोनों ओर घी या फिर सिंदूर से स्वास्तिक का चिंह बनाएं और धूप-अगरबत्ती दिखाएं। ऐसा करने से घर में बुरी नजर नहीं लगती है और नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।

    शाम को जलाएं मुख्य द्वार में दीपक

    वास्तु शास्त्र में सुबह के कई नियमों के बारे में बताया है। इसके साथ ही शाम के समय भी देवी-देवता की आरती करने के बाद मुख्य द्वार में भी एक दीपक जला दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी हमेशा घर में वाश करती है और सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। मां लक्ष्मी धन-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद देती है। मुख्य द्वार में जब भी दीपक जलाएं तो इस मंत्र को जरूर बोलना चाहिए- शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।।

    मुख्य द्वार में न हो किसी तरह की समस्या

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर मुख्य द्वार का दरवाजा टूटा, है या फिर खोलते या बंद करते समय आवाज आती है, तो उसे तुरंत ही सही करा लें। क्योंकि इन कारणों से मां लक्ष्मी घर नहीं आती है और दरिद्रता का वास हो जाता है।

    Pic Credit- FREEPIK

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'