Vastu Tips For Money Plant: मनी प्लांट में बांधे बस ये एक चीज, खींचा चला आएगा धन
Vastu Tips For Money Plant वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट संबंधी कई उपाय बताए हैं जिन्हें अपनाकर व्यक्ति तरक्की से साथ अपार धन लाभ पा सकता है। ऐसे ही वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट संबंधी एक उपाय के बारे में बताया है जिसे करने से तरक्की ही तरक्की मिलेगी।

नई दिल्ली, Vastu Tips For Money Plant: घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए व्यक्ति विभिन्न तरह के वास्तु नियमों का पालन करता है। ऐसे ही वास्तु में बताया गया है कि घर में मनी प्लांट लगाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है। इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है और कई तरह के वास्तु दोषों से छुटकारा मिल जाता है। माना जाता है कि मनी प्लांट का पौधा जितना ज्यादा हरा भरा होगा, उतना ही शुभ होगा। हरा पौधा व्यक्ति की खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इसलिए मनी प्लांट को लगाने के लिए सही दिशा का होना बेहद जरूरी है। जानिए मनी प्लांट में कौन सी बांधने से शुभता कई गुना बढ़ जाती है।
मनी प्लांट में बांधे लाल धागा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट में लाल रंग का धागा बांधना शुभ होता है। इसलिए मनी प्लांट में शुक्रवार के दिन किसी जगह लाल रंग का कलावा या फिर धागा ढीला बांध दें। ऐसा करने से घर में रहने वाले सदस्यों की दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की होगी। इसके साथ ही धन की आवक बढ़ जाएगी। मनी प्लांट जितनी ही तेजी से बढ़ेगा उतना ही आपको तेजी से तरक्की और धन लाभ मिलेगा।
मनी प्लांट संबंधी इन बातों का भी रखें खास ख्याल
मनी प्लांट की सही दिशा
वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को दक्षिण- पूर्व दिशा की ओर लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में भगवान गणेश वास करते हैं। इससे घर के हर सदस्य का भाग्य चमक जाएगा। इसके साथ ही दिशा के स्वामी शुक्र ग्रह है। इसके साथ ही मनी प्लांट को कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इस दिशा के कारक बृहस्पति ग्रह है। शुक्र और बृहस्पति, दोनों एक-दूसरे के शत्रु हैं। ऐसे में व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
पानी के साथ चढ़ाएं दूध
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट में पानी डालते समय उसमें थोड़ा सा दूध जरूर मिला लें। इससे पौधा तेजी से बढ़ने के साथ अधिक हरा भरा रहेगा। ऐसे में व्यक्ति को अधिक सफलता और तरक्की मिलेगीय़
रखें साफ सुथरा
वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट के आसपास की जगह को बिल्कुल साफ सुथरा रखें। क्योंकि इन जगहों को गंदा रखने से नकारात्मक ऊर्जा अधिक बढ़ जाती है।
जमीन में न छूने दें मनी प्लांट की पत्तियां
वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को बरकत के लिए लगाया जाता है। ऐसे में इसकी बेल जितनी ऊपर बढ़ती है उतना ही ज्यादा शुभ माना जाता है। इसलिए इस बात का भी ध्यान रखें कि मनी प्लांट को सीधे जमीन पर ना लगाएं। साथ ही इसकी पत्तियों को जमीन में न छूने दें।
Pic Credit- Freepik
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।