Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: पैसों की तंगी से छुटकारा पाने के लिए आज ही घर लाएं ये चीजें, मां लक्ष्मी रहेगी हमेशा साथ

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Mon, 12 Sep 2022 01:00 PM (IST)

    Vastu Tips For Money वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद वास्तु दोष के कारण व्यक्ति की तरक्की रुकने के साथ आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। जानिए वास्तु के अनुसार घर में कौन सी चीजें रखने से लाभ मिलेगा।

    Hero Image
    पैसों की तंगी से छुटकारा पाने के लिए आज ही घर लाएं ये चीजें, मां लक्ष्मी रहेगी हमेशा साथ

    नई दिल्ली, Vastu Tips For Money: हर एक इंसान की ये चाहत होती हैं वह खूब अमीर हो और उसके पास किसी भी चीज की कमी न हो। इस सपने को पूरा करने के लिए वह लगातार खूब मेहनत करता है। बेहतर लाइफ जीने के लिए वह पैसे इस कदर बचाता है कि अपनी सेहत तक दाव में लगा देता है। हालांकि, जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति इन चीजों में सफल हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दोष होने के कारण भी धन हानि का सामना करना पड़ता है। इसी कारण व्यक्ति चाहे जितनी मेहनत कर लें। लेकिन उसे मनचाही सफलता और धन लाभ नहीं मिलता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र कुछ ऐसी चीजें रखने के बारे में बताया गया है। जिन्हें रखने से काफी हद तक वास्तु दोष से छुटकारा पाया जा सकता है। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में किन चीजों को रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धन लाभ के लिए अपनाएं ये वास्तु नियम

    भगवान गणेश की तस्वीर

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार के दोनों ओर भगवान गणेश की तस्वीरें लगाएं। आप चाहे तो मूर्ति भी रख सकते हैं। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष कम होता है, जिससे सुख और समृद्धि आती है।

    तुलसी का पौधा (Tulsi Plant)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा धन और समृद्धि का प्रतीक है। इसलिए तुलसी का पौधा घर की ईशान कोण में लगाना चाहिए। यह शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा अधिक बढ़ जाती है। इससे घर में धन का आगमन होगा।

    कुबेर यंत्र (Kuber Yantra)

    भगवान कुबेर को धन और समृद्धि का देवता माना जाता हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का उत्तर, ईशान कोण (North east Corner) के स्वामी भगवान कुबेर होते हैं। इसलिए इस दिशा में शौचालय, जूते की रैक या भारी फर्नीचर जैसी चीजें नहीं रखनी चाहिए। इससे नकारात्मक एनर्जी बढ़ती है। समृद्धि के लिए उत्तर की दीवार में कुबेर यंत्र लगाना चाहिए।

    तिजोरी या अलमारी

    वास्तु के अनुसार, घर के दक्षिण-पश्चिम कोने ( South west Corner) में पैसों के अलावा सभी कीमती सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखें। इसके साथ ही घर या ऑफिस में तिजोरी (Locker) को इस तरह रखें कि उसका दरवाजा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर खुलें। ऐसा करने से पैसों की तंगी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

    रोजाना मंदिर में जलाएं दीपक

    वास्तु के अनुसार, घर के मंदिर में रोज सुबह-शाम दीपक जलाएं। ऐसा करना घर के वातावरण को शुद्ध बनाने में सहायक होता है। मंदिर में देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति रखना भी याद रखें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।