Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips For Kitchen: किचन के वास्तु दोष से आती है पैसों की तंगी, समय रहते ऐसे करें दूर

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Mon, 14 Mar 2022 10:53 AM (IST)

    Vastu Tips For Kitchen वास्तु के अनुसार किचन बनवाते समय वास्तु के नियमों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। अगर किचन वास्तु के मुताबिक नहीं बना तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है। जानिए वास्तु दोष से निजात पाने के उपाय।

    Hero Image
    घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए किचन में करें ये बदलाव

    नई दिल्ली, Vastu Tips For Kitchen: कई बार घर का सबसे बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा किचन को बनवाते समय वास्तु को नजर अंदाज कर देते हैं। इन नियमों को अनदेखा करना वास्तु दोषों का कारण बन सकता है, जिसके कारण व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाता है। दरअसल, आज के समय में किचन में तरह-तरह के गैजेट्स के साथ अच्छी तरह से डिज़ाइन किए कराने की कोशिश करते हैं। लेकिन जरूरी है कि समय रहते इस समस्या से निजात पाया जाए। वास्तु शास्त्र में किचन संबंधी कई नियम बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर घर में सुख-समृद्धि आती है। जानिए इन वास्तु उपायों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वास्तु दोष से निजात पाने के लिए अपनाएं ये तरीके

    • वास्तु के अनुसार गलत दिशा में बना किचन वास्तु दोष का कारण बन सकता है। अगर आपका किचन उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में है, तो वास्तु दोष की नकारात्मक ऊर्जा को कम करने के लिए गैस के ऊपर बृहस्पति क्रिस्टल पिरामिड रख सकते हैं।
    • अगर किचन में गैस का स्थान वास्तु शास्त्र के अनुसार नहीं है, तो चूल्हे के सामने की दीवार पर तीन कोन वाला जिंक पिरामिड का सेट चिपका दें।
    • अगर आपकी किचन और बाथरूम की दीवार एक ही है तो घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए दोनों ओर जिंक पिरामिड को दीवार में चिपका दें।
    • अगर मंदिर आपने किचन में बनाया है जोकि रसोई के सिंक के ऊपर है तो मंदिर में एक क्रिस्टल और एक पीला प्रकाश वाला बल्ब लगाएं।
    • किचन में खाना पकाने वाले व्यक्ति के पीछे कभी भी रसोई का दरवाजा नहीं होना चाहिए। हमेशा दरवाजा दक्षिणावर्त, पूर्व, उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में खुलना चाहिए। अगर ऐसा संभव नहीं है, तो चूल्हे के सामने की दीवार पर तीन जिंक क्रिस्टल पिरामिड को लगा दें।
    • वास्तु दोषों को कम करने के लिए थोड़ा सा समुद्री नमक को एक कटोरी भरकर किचन के एक हिस्से में रख सकते हैं यह घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है। कटोरी के नमक को नियमित रूप से बदलते रहें।

    Pic Credit- Freepik

    डिस्क्लेमर

    ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''