Vastu Tips: लाख कोशिशों के बाद भी हाथ में नहीं टिक रहा पैसा, तो ये वास्तु उपाय आएंगे आपके काम
कभी-कभी कड़ी मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति के हाथ में पैसा नहीं टिकता और वह धन की समस्या से जूझता रहता है। ऐसे में अगर आप वास्तु के अनुसार (Vastu Tips for Money) अपने घर में इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं तो इससे आपको अपनी स्थिति में काफी लाभ देखने को मिल सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। माना जाता है कि अपने रोजाना के जीवन में वास्तु नियमों का ध्यान रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। साथ ही इससे घर-परिवार में भी खुशनुमा माहौल बना रहता है। घर में वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखकर आप आर्थिक समस्या से भी मुक्ति पा सकते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ वास्तु टिप्स।
किस दिशा में रखें धन
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में घर में तिजोरी, आभूषण और वित्तीय दस्तावेजों को दक्षिण-पश्चिम दिशा में इस प्रकार रखना चाहिए कि उसका मुख उत्तर दिशा की ओर खुले। ऐसा करने से तिजोरी कभी खाली नहीं होती।
घर में रखें ये चीजें
घर में मनी प्लांट और बांस जैसे पौधे लगाएं, क्योंकि वास्तु के अनुसार, यह पौधे धन और पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करते हैं। इसी के साथ घर के मुख्य द्वार पर नेम प्लेट, विंड चाइम्स और पौधे भी लगाएं। इसी के साथ ईशान कोण यानी घर की उत्तर-पूर्व दिशा में एक्वेरियम या एक छोटा-सा फव्वारा रख सकते हैं।
इससे भी व्यक्ति को अपनी आर्थिक स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है। लेकिन ईशान कोण में कभी भी गंदगी न होने दें और न ही इस दिशा में कोई भारी सामान आदि रखें, वरना इससे पॉजिटिव एनर्जी के आगमन में अवरोध पैदा होता है।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: किस दिशा को कहा जाता है ईशान कोण, वास्तु में क्यों है इसका इतना महत्व?
इन बातों का रखें ध्यान
इस बात का खास तौर से ध्यान रखें कि घर में पानी का लीकेज नहीं होनी चाहिए, क्योंकि वास्तु शास्त्र में इसे धन-हानि का प्रतीक माना गया है। ऐसे में अगर आपके घर में लीकेज है, तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। इसी के साथ कभी भी रसोई में रात के समय जूठे बर्तन छोड़कर न सोएं। ऐसा करने से भी व्यक्ति को धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें - Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्र में इन उपाय से वास्तु दोष करें दूर, मां दुर्गा की बरसेगी की कृपा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।