Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: इस जानवरों को पालने से आती है सुख-समृद्धि, बड़े-से-बड़ा संकट हो जाता है दूर

    Updated: Fri, 07 Feb 2025 06:19 PM (IST)

    पालतू पशु के तौर पर कोई अपने घर में बिल्ली पालता है तो किसी को कुत्ता पालना पसंद होता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips for Pet Animal) में कई पशु-पक्षियों को शुभता के संकेत के रूप में देखा जाता है तो वहीं कुछ जानवर अशुभ भी माने गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपको किन जानवरों को पालने से लाभ मिल सकता है।

    Hero Image
    Vastu Tips कौन से जानवर पालना है शुभ (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई लोग अपने घर में पालतू पशु पालने के शौकीन होते हैं, तो कई लोग अपना अकेलापन दूर करने के लिए भी पशु पालते हैं। पेट्स को घर के एक सदस्य की तरह ही प्यार और देखभाल भी मिलती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु के अनुसार कौन-से जानवर पालना आपके घर में सुख-समृद्धि लेकर आता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुलते हैं धन आगमन के रास्ते

    वास्तु के अनुसार, बिल्ली पालना शुभ होता है। वास्तु मान्यताओं के मुताबिक बिल्ली आपके लिए सौभाग्य लेकर आती है। गोल्डन रंग की बिल्ली पालना अधिक शुभ माना गया है। यह आपके लिए धन आगमन के मार्ग खोलती है।

    साथ ही यह भी कहा जाता है कि बिल्ली व्यक्ति को काले जादू के प्रभाव से बचाती है। इसी के साथ घर में काला कुत्ता पालना भी शुभ माना गया है, क्योंकि इससे घर के कई संकट दूर हो जाते हैं।

    जरूर रखें इस बात का ख्याल

    वास्तु अनुसार के अनुसार, घर में तोता पालना भी काफी शुभ माना जाता है। इसका घर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे घर-परिवार में खुशहाली आती है। तोते को हमेशा घर की उत्तर या फिर पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

    इससे आपको काफी लाभ देखने को मिल सकता है। इसी के साथ इस बात का भी ख्याल रखें कि सुख-समृद्धि तभी आती है, जब आपका तोता खुश रहे। मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में तोता खुश नहीं रहता, वहां नकारात्मक प्रभाव बढ़ने लगता है।  

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में इन 3 जगहों पर भूलकर भी न रखें धन, वरना पैसों की होगी कमी

    शुभ हैं ये जानवर

    आपने कई लोगों को मछली पालते हुए भी देखा होगा। यह देखने में जितनी सुंदर लगती हैं, वास्तु में इन्हें उतना ही शुभ भी माना गया है। घर में मछली पालने से व्यक्ति कि सौभाग्य और समृद्धि दोनों में ही वृद्धि के योग बनने लगते हैं। इसी के साथ वास्तु शास्त्र में घर में कछुआ पालना भी काफी शुभ माना गया है। इससे साधक के रुके हुए काम जल्द पूरे होने लगते हैं।

    घर आएगी सुख-समृद्धि

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है। वास्तु के अनुसार भी घर में गाय पालने से देवी-देवताओं की कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहती है। अगर आपके लिए घर में गाय पालना संभव नहीं है, तो इसकी जगह आप गाय की सेवा में भी अपना योगदान दे सकते हैं। सुख-समृद्धि के लिए रोजाना गाय को रोटी या हरा चारा जरूर खिलाएं।

    यह भी पढ़ें - Valentine’s Day 2025 Gift: वैलेंटाइन वीक में भूलकर भी न दे ऐसें गिफ्ट, वरना रिश्ते में आ सकती है खटास

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।