Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: रोजाना अपनाएं ये छोटे-छोटे से वास्तु नियम, हर परेशानी रहेगी कोसों दूर

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Wed, 18 May 2022 04:00 PM (IST)

    Vastu Tips वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं जो रोजाना की दिनचर्या में काम आते हैं। माना जाता है कि इन वास्तु नियमों को अनदेखा करने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए वास्तु के किन नियमों का पालन करना है बेहद जरूरी।

    Hero Image
    Vastu Tips: सुख शांति के लिए अपनाएं ये वास्तु नियम

    नई दिल्ली, Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में सुख-समृद्धि, धन-धान्य की बढ़ोतरी के लिए अनेकों नियम और उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अधिक होने पर व्यक्ति के भाग्य पर भी अच्छा असर पड़ता है। वहीं घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक होगी तो हर किसी के जीवन पर बुरा असर पड़ेगा। पॉजिटिव एनर्जी जीवन में शांति और तरक्की प्रदान करने में मददगार है। ऐसे में जरूरी है कि वास्तु के छोटे-छोटे नियमों का पालन करके जीवन की हर एक समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। जानिए वास्तु के अनुसार किन नियमों का पालन करना है बेहद जरूरी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुख-शांति के लिए पालन करें ये वास्तु नियम

    • सुबह के समय घर के खिड़कियों को जरूर खोल देना चाहिए। इससे शुद्ध हवा के साथ सूर्य की रोशनी अंदर आएगी, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ेगा। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि खिड़की और दरवाजे से किसी भी तरह की आवाज नहीं आनी चाहिए।
    • पूजा करते समय जमीन में जूट या फिर कुश का आसन जरूर बिठाकर बैठें। क्योंकि माना जाता है कि ऐसा न करने से आपकी पूजा का फल इंद्र देव ले जाते हैं
    • घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए रोजाना सुबह के समय कपूर जरूर जलाएं और पूरे घर में घुमाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
    • रोजाना पूजा करते समय घर की ईशान कोण में एक लोटा जल भरकर रख दें। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
    • घर में हर तरह जूते-चप्पल न रखें। इसके साथ ही अगर कोई जूता-चप्पल उल्टा पड़ा हो तो उसे सही कर दें। क्योंकि इससे घर में अशांति आती है।
    • रोजाना घर के प्रवेश द्वार के दोनों ओर आटा या फिर रंगों से रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। अगर आप रंगोली नहीं बना सकते हैं तो सिर्फ स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी हमेशा आपके घर में वास करती हैं।
    • रोजाना घर की साफ-सफाई जरूर करें। इसके साथ ही सप्ताह में करीब दो बार पोछा वाले पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक जरूर डाल लें।

    Pic Credit- Instagram/bewitchedbynumbers

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'