Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: घर में इन चीजों के सही रख-रखाव से दूर होता है वास्तु दोष

    By Jeetesh KumarEdited By:
    Updated: Tue, 13 Jul 2021 12:08 PM (IST)

    Vastu Tips वास्तु शास्त्र में ना केवल घर के निर्माण बल्कि घर में रखने वाली हर चीज के रख रखाव के बारें में सही मापदंड बताया गया है। इन मापदंड़ों का प्रयोग अगर हम अपने रोज की दिनचर्या में करें तो वास्तु दोष से बचा जा सकता है।

    Hero Image
    घर में इन चीजों के सही रख-रखाव से दूर होता है वास्तु दोष

    Vastu Tips: हर किसी के जीवन में ऐसी कई समस्याएं होती हैं, जिन समस्याओं से निजात पाने के लिए लोग वास्तु का सहारा लेते हैं, फिर चाहे पैसे की दिक्कत हो या फिर रोजमर्रा के जीवन में उपयोग की जाने वाली वो वस्तुएं, जिनका प्रभाव आपके निजी जीवन पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र में ना केवल घर के निर्माण बल्कि घर में रखने वाली हर चीज के रख रखाव के बारे में सही मापदंड बताया गया है। इन मापदंड़ों का प्रयोग अगर हम अपने रोज की दिनचर्या में करें, तो वास्तु दोष से बचा जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. घर में टूटा-फूटा सामान जैसे कि कोई घड़ी या फिर खंडित भगवान की मूर्ति कभी नहीं रखनी चाहिए।

    2. वास्तु के अनुसार घर की नाकारत्मकता दूर करने के लिए हरे-भरे पौधे लगाने चाहिए क्योंकि पौधे सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

    3. घर की नाकारात्मकता दूर करने के लिए सप्ताह में एक बार कपूर जरूर जलाना चाहिए/ घर में कपूर जलाने से घर की सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

    4. वास्तु के अनुसार घर की पूर्व दिशा या फिर मंदिर के पास तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए, घर में शांति बनाए रखने के लिए वास्तु के अनुसार, हर गुरूवार को जल में थोड़ा सा दूध मिलाकर तुलसी में चढ़ाना चाहिए। इससे आपके घर में शांति रहती और अशांति दूर हो जाती है।

    5. घर के सदस्यों पर सकारात्मक प्रभाव बनाए रखने के लिए घर की बैठक में संत-महात्माओं की आशीर्वाद देती हुई तस्वीर अवश्य लगानी चाहिए। इससे परिवार के सभी सदस्यों की सकारत्मक ऊर्जा बनी रहती है।

    6. ध्यान रहे की घर में कांच का टूटा हुआ सामान बिलकुल नहीं रखने चाहिए। इससे आपके घर में नकारात्मकता बढ़ती है, और ये नकारात्मकता आपके निजी जीवन में हावी होने लगती है।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'