Surya Dev: सूर्य देव को जल में मिलाकर चढ़ाएं ये चीजें, मिलेगा विशेष लाभ; जल्द बनेंगे विवाह के योग
सनातन धर्म के अनुसार सूर्य देव साक्षात देव हैं अर्थात आप साक्षात रूप में इनके दर्शन कर सकते हैं। सूर्यदेव को सभी रोगों का नाशक माना गया है। ऐसे में सू ...और पढ़ें

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Surya Dev: हिंदू धर्म में सूर्य को देव के रूप में पूजा जाता है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। कहा जाता है कि इस दिन, अगर आप सूर्य को जल अर्पित करते हैं तो सूर्य देव की विशेष कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि सुबह-सुबह आपके शरीर में शांति और ऊर्जा सबसे ज्यादा होती है, इसलिए आपको इसी समय अर्घ्य देने का पूर्ण लाभ मिलता है।
पुष्प मिलाकर अर्घ्य देने का लाभ
सनातन धर्म में देवी-देवता की पूजा में पुष्प के प्रयोग विशेष रूप से होता है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते समय जल के पात्र में पुष्प होने चाहिए। ऐसा करने से भगवान सूर्यदेव का आशीर्वाद मिलता है, और आपके सभी कार्य संपन्न होते हैं।
इससे बनी रहेगी सुख-शांति
हिंदू धर्म में अक्षत को बहुत पवित्र माना गया है। देवी-देवता की पूजा और किसी भी शुभ काम में अक्षत का प्रयोग मुख्य रूप से किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जल में चावल डालकर सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
रोली डालकर अर्घ्य देने का क्या है लाभ
जल में रोली डालकर सूर्य को अर्घ्य देना बहुत ही शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से सूर्य दोष दूर होता है। इससे स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। माना जाता है कि रोली का लाल रंग हमें सूर्य की किरणों से जोड़ता है और इससे शरीर में रक्त संचार बढ़ता है।
इससे बनते हैं विवाह के योग
सनातन धर्म में हल्दी को बहुत शुभ माना जाता है। विवाह आदि जैसे मांगलिक कार्यों में भी मुख्य तौर पर हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जल में हल्दी डालकर सूर्य को अर्घ्य देने से विवाह के योग बनते हैं।
जल में मिश्री मिलाने के लाभ
भगवान के भोग में मिश्री का प्रयोग किया जाता है। माना जाता है प्रसाद में मिश्री चढ़ाने से भगवान प्रसन्न होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य को अर्घ्य देते समय जल में मिश्री डालकर जल चढ़ाने से सूर्य देवता की कृपा बनी रहती है। जिससे आपके जीवन में खुशियां भी बनी रहती हैं।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।