Samudra Shastra: इन अंगों का फड़कना है शुभ, जानिए क्या कहता है समुद्र शास्त्र
Samudra Shastra सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति का चेहरे को पढ़ने आभा पढ़ने और पूरे शरीर के विश्लेषण का अध्ययन के बारे में बताया गया है। ठीक इसी प्रकार समुद्र शास्त्र में यह भी बताया गया है कि व्यक्ति के किस अंग के फड़कने पर उसे शुभ संकेत मिलते हैं। यह शास्त्र ऋषि समुद्र द्वारा लिखा गया था इसलिए इस शास्त्र को समुद्र शास्त्र कहा जाता है।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Samudra Shastra: कभी-कभी अचानक ही शरीर के अंग जैसे आंख, या हाथ की उंगलियों फड़कने लगती हैं। और हम इसका अर्थ नहीं समझ पाते। समुद्र शास्त्र में बताया गया है कि शरीर के विभिन्न अंगों के फड़कने का एक विशेष अर्थ है। सामुद्रिक शास्त्र में यह माना जाता है कि शरीर के अंगों की संरचना व्यक्तित्व के बारे में बताने में सक्षम है। आइए जानते हैं कि समुद्र शास्त्र के अनुसार, शरीर के विभिन्न अंगों के फड़कने का क्या अर्थ होता है।
किस आंख का फड़कना है शुभ
आंख का फड़कना एक बहुत ही आम बात है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, महिला और पुरुष में इसका अलग-अलग अर्थ होता है। पुरुषों के लिए दाहिनी आंख के फड़कने को शुभ संकेत माना जाता है। तो वहीं, महिलाओं के लिए बाईं आंख के फड़कने को शुभ शगुन के रूप में देखा जाता है।
क्या संकेत देता है उंगलियों का फड़कना
समुद्र शास्त्र में दाहिने हाथ की उंगलियों का फड़कना एक शुभ संकेत माना गया है। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आप किसी नए व्यक्ति से मिलने वाले हैं या फिर कुछ नया शुरु कर सकते हैं। इसी तरह बाएं हाथ की उंगलियों का फड़कना अक्सर अशुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। जो किसी संभावित नुकसान या विवाद की ओर संकेत करता है।
पैरों का फड़कना
कई लोगों के पैर भी फड़कने लगते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार, दाहिने पैर का फड़कना यह संकेत देता है कि आप किसी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर बाएं पैर का फड़कना शुभ नहीं माना जाता। यह आने वाले नुकसान या नकारात्मक घटना की ओर इशारा करता है।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
Pic Credit- Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।