Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ring Benefits: कौन-सी उंगली में किस धातु का छल्ला धारण करना चाहिए, मिलते हैं ये लाभ

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sat, 01 Jul 2023 11:11 AM (IST)

    Ring Benefits अंगूठी केवल फैशन की चीज नहीं है बल्कि अंगूठी धारण करने से हमारे जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हिंदू धर्म में कुछ धातुओं के बारे में बताया गया है जिन्हें धारण करने से व्यक्ति को कई लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कि किस उंगली में किस धातु का छल्ला धारण करना शुभ होता है।

    Hero Image
    Ring Benefits कौन-सी उंगली में किस धातु का छल्ला धारण करना चाहिए।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Ring Benefits: बहुत से लोग अंगूठियों के शौकीन होते हैं। वह बिना इसका परिणाम जाने अंगूठियां धारण कर लेते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसलिए भी कुछ नियम बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र की माने तो हर उंगली के लिए एक विशेष धातु का निर्धारण किया गया है जिसका छल्ला धारण करने से व्यक्ति को लाभ मिलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंगूठी में धारण करें ये छल्ला

    अंगूठे में चांदी या प्लेटिनम से बनी अंगूठी धारण करना फायदेमंद रहता है। इसके साथ ही हीरा जड़ी हुई अंगूठी को भी आप अंगूठे में धारण कर सकते हैं। अंगूठे में चांदी का छल्ला धारण करने से व्यक्ति मानसिक तनाव से बचा रहता है।

    तर्जनी उंगली में धारण करें ये अंगूठी

    तर्जनी उंगली अर्थात हाथ की पहली उंगली में सोने का छल्ला धारण करना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह धातु स्वास्थ्य, समृद्धि और विकास से जुड़ी होती है। ऐसा भी कहा जाता है कि सोना पहनने से और ज्यादा समृद्धि आती है।

    मध्यमा उंगली के लिए ये छल्ला है शुभ

    मध्यमा उंगली में आप लोहे का छल्ला धारण कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इस उंगली में सोने की अंगूठी कभी भी धारण नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको नकारात्मक प्रभाव भी मिल सकते हैं। साथ ही इससे कुंडली में दुष्प्रभाव भी पड़ सकता है।

    किस ग्रह से अनामिका उंगली का संबंध

    आप अपनी अनामिका उंगली में तांबे का छल्ला धारण कर सकते हैं। क्योंकि इस उंगली का संबंध सूर्य से होता है। साथ ही तांबा इस्तेमाल करने से शरीर शुद्ध रहता है।

    कनिष्ठा उंगली के लिए कौन-सी धातु है शुभ

    कनिष्ठा उंगली यानी सबसे छोटी उंगली में चांदी का छल्ला धारण करने से विशेष लाभ मिलता है। इससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। साथ ही वैवाहिक जीवन की परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही शुक्र ग्रह और चंद्रमा शुभ परिणाम देते हैं।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'