Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kitchen Vastu Tips: किचन में इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, अच्छी रहेगी स्वास्थ्य से लेकर धन की स्थिति

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 04:11 PM (IST)

    Vastu Tips For Kitchen वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में यह माना गया है कि घर में रखी हर छोटी-बड़ी वस्तु का प्रभाव उस घर के सदस्यों पर भी पड़ता है। रसोईघर भी घर का एक जरूरी हिस्सा है। ऐसे में किचन में कुछ वास्तु नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए वरना स्वास्थ्य से लेकर धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

    Hero Image
    Kitchen Vastu Tips किचन में इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान।

    नई दिल्ली, अध्यात्म। Kitchen Vastu: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु शास्त्र में घर की हर छोटी से लेकर बड़ी वस्तु को रखने के कुछ नियम बताए गए हैं। जिनका ध्यान रखा जाए तो व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं, वास्तु शास्त्र में रसोई घर से संबंधित भी कुछ नियम बताए गए हैं जिनका ध्यान रखा जाना जरूरी है। आइए जानते हैं किचन संबंधी वास्तु नियम।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किस दिशा में हो रसोई

    घर की रसोई दक्षिण पूर्व यानी अग्नि कोण में होना उत्तम माना जाता है। किचन ऐसी जगह पर होना चाहिए जहां से मुख्य दरवाजे के बाहर से किचन का चूल्हा न दिखाई दे। खाना बनाते वक्त आपका मुख पूर्व दिशा की ओर रहना चाहिए। यह दिशा ग्रहों के राजा सूर्य की दिशा मानी जाती है।

    किस दिशा में होना चाहिए स्लैब

    रसोई घर में स्लैब या बर्तन रखने की अलमारी को दक्षिण या पश्चिम दिशा में बनाना चाहिए। रसोई में उपयोग होने वाले मसालों और खाद्य पदार्थ को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखा जाना चाहिए। वहीं ध्यान रखें कि किचन में बनी रोशनदान या खिड़कियां बड़ी होनी चाहिए।

    रसोई में इस तरह रखें सामान

    बिजली के उपकरण जैसे माइक्रोवेव, मिक्सी आदि, बिजली उपकरणों को आप दक्षिण पूर्व कोने में रख सकते हैं। इसके अलावा बर्तन स्टैंड या कोई अन्य भारी वस्तु दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें। रसोई की पूर्व और उत्तर दिशा में कोई हल्का सामान रखना चाहिए।

    इन बातों का रखें ध्यान

    कभी भी रसोईघर के ठीक सामने शौचालय नहीं होना चाहिए। वहीं शौचालय के ऊपर या नीचे भी किचन का होना ठीक नहीं माना जाता। ऐसा होने पर घर परिवार के लोगो के स्वास्थ्य और उनकी वित्तिय स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। दक्षिण, उत्तर और पश्चिम दिशा की तरफ भी मुख करके भोजन नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने पर धन की तेजी से हानि होती है। गैस से लेकर रसोईघर की नियमित सफाई करनी चाहिए।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'