विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उल्लू की पेंटिंग से कैसे आकर्षित होती है सकारात्मक ऊर्जा? वास्तु शास्त्र में बताई गई है सही दिशा और लाभ

Published: Tue, 21 Jul 2026 12:30 PM (IST)

जानें उल्लू की पेंटिंग से घर में कैसे आती है सकारात्मक ऊर्जा और धन। वास्तु शास्त्र के अनुसार उल्लू की ...और पढ़ें

उल्लू की पेंटिंग आर्थिक उन्नति का प्रतीक होती है।  (Picture Credit- AI Generated)

उल्लू की पेंटिंग आर्थिक उन्नति का प्रतीक होती है। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी गई हर वस्तु उस स्थान के आसपास की ऊर्जा को प्रभावित करती है। यही कारण है कि सजावट के लिए चुनी गई हर चीज का महत्व होता है। फिर चाहे वो पेंटिंग हो या कलाकृति। उल्लू की पेंटिंग का भी वास्तु से गहरा संबंध है। बाजार में आपको एक से बढ़कर एक उल्लू की पेंटिंग्स मिल जाएंगी, हर पेंटिंग आपको आकर्षित भी कर सकती है। लेकिन घर के लिए आप जब उल्लू की पेंटिंग चुनें तो थोड़ा सावधानी रखें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उल्लू को देवी लक्ष्मी का वाहन माना जाता है, इसलिए इसे धन और सौभाग्य से भी जोड़ा जाता है। वास्‍तु शास्‍त्र की मान्यतानुसार यदि इसे सही दिशा में लगाया जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि का वातावरण बन सकता है।

उल्लू की पेंटिंग का महत्व

उल्लू अंधेरे में वास करने वाला पक्षी है। इसकी तेज दृष्टि अंधेरे में भी सही मार्ग खोज लेती है। उल्लू की यही क्षमता उसे सबसे अलग बनाती है। यह बुद्धिमत्ता, दूरदर्शिता और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार उल्लू की पेंटिंग घर या कार्यस्थल में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने और मानसिक स्पष्टता बढ़ाने में सहायक हो सकती है।

रिश्तों में मधुरता

उल्लू की पेंटिंग मन को शांत रखने और अपनी संतुलित ऊर्जा से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम, सम्मान और आपसी समझ को बढ़ावा देती है। इसे घर में लगाने से घर में मनमुटाव की स्थिति से बचा जा सकता है।

धन और समृद्धि

देवी लक्ष्मी से संबंध होने के कारण उल्लू की पेंटिंग को आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है। इसे अग्नि तत्व और धन से जुड़ी दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से घर में आर्थिक स्थिरता और समृद्धि का वातावरण बना रहता है।

owl painting direction as per vastu(Picture Credit- AI Generated)

नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा

मुख्य द्वार या उचित स्थान पर लगी उल्लू की पेंटिंग घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने और नकारात्मक प्रभावों को दूर रखने का प्रतीक मानी जाती है। यदि घर का मुख्‍य द्वार ईशान कोण पर है, तो यह और भी अच्‍छा है क्‍योंकि उल्‍लू की पेंटिंग लगाने के लिए यह सबसे अच्‍छी दिशा है।

एकाग्रता और करियर में प्रगति

उल्‍लू की पेंटिंग अगर विद्यार्थी के कमरे या फिर किसी प्रोफेशनल को अपनी वर्क डेस्‍क पर रखनी हो, तो दक्षिण-पूर्व दिशा का ही चुनाव करें। यह पेंटिंग प्रेरणा, निर्णय क्षमता और फोकस बढ़ाने में आपकी मदद करेगी।

अतः जब उल्लू की पेंटिंग खरीदें, तो ऐसे चित्रों का चयन करें जिनमें उल्लू का स्वरूप शांत और सौम्य दिखाई दे।

यह भी पढ़ें- वास्तु दोष को जड़ से खत्म करती है 'पंचमुखी हनुमान जी' की मूर्ति, होते हैं चमत्कारी फायदे

यह भी पढ़ें- पश्चिम मुखी घर है तो रसोई इस दिशा में बनाएं, नहीं तो वास्तु दोष के कारण इन 3 गंभीर समस्‍याओं का करना पड़ सकता है सामना

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।