विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आपके घर में भी धन आता है लेकिन टिकता नहीं? 'दरिद्रता' खत्‍म करने के लिए रोज करें ये 7 काम

Published: Wed, 15 Jul 2026 08:27 PM (IST)

धन कमाने के बाद भी घर में पैसा न रुकने की समस्या अक्सर कमजोर शुक्र के कारण होती है। इस ...और पढ़ें

घी चुपड़कर गाय को रोटी खिलाना होता है शुभ ।  (Picture Credit- AI Generated)

घी चुपड़कर गाय को रोटी खिलाना होता है शुभ । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पैसे कमाना कोई आसान काम नहीं है, इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। कई बार व्‍यक्ति मेहनत भी करता है और धन भी खूब कमाता है, मगर एक हाथ से पैसा आता है तो दूसरे हाथ से खर्च भी हो जाता है। कभी -कभी ऐसी स्थिति भी बनती है, जब जरूरत के समय पैसा नहीं होता है और कर्ज लेना पड़ता है। ऐसा तब होता है, जब व्‍यक्ति की कुंडली में शुक्र कमजोर होते है।

इसलिए शुक्र को मजबूत करने और घर से दरिद्रता को दूर करने के लिए जातक को ये सात काम रोज करने चाहिए।

जूते का दान

शुक्रवार के दिन नए जूते खरीदकर, किसी को दान जरूर करें। बेहतर होगा कि आप अपने ही घर में काम करने वाले या किसी जरूरतमंद को जूते दान करें।

गाय को भोजन कराएं

वैसे तो गाय को रोज ही भोजन कराना चाहिए, मगर शुक्र कमजोर हो तो शुक्रवार को घी चुपड़कर गाय को रोटी खिलाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं

हथेली को देखना

व्‍यक्ति को सुबह उठते ही अपनी हथेली जरूर देखनी चाहिए। हथेली में नवग्रह होते हैं, इन्‍हें देखने से सभी ग्रह मजबूत होते हैं और पूरा दिन बहुत अच्‍छा बीतता है।

शाम को कपूर जलाएं

घर में नकारात्मक ऊर्जा भी धन के आगमन को रोकती है। ऐसे में रोज शाम को घर में कपूर जरूर जलाना चाहिए ताकि घर से नकारात्मकता को दूर किया जा सके।

तुलसी में घी का दीपक जलाएं

घर में खुशहाली चाहते हों और देवी लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करना चाहते हों, तो रोज रात में तुलसी के पौधे में घी का दीपक जरूर जलाएं। इससे सुख और समृद्धि दोनों आते हैं।

दक्षिणावर्ती शंख बजाएं

पूजा के दौरान दक्षिणावर्ती शंख बजाया जाए, तो घर में शांति और सुख का माहौल बन जाता है। इससे मानसिक तनाव दूर होता है।

सोने का सही तरीका

यदि हम सही दिशा में सिर करके नहीं सोते हैं, तो इससे भी घर में दरिद्रता आती है। सोते वक्‍त सिर हमेशा दक्षिण दिशा में ही होना चाहिए।

अतः ऊपर बताए गए सात कर्म यदि आप रोज करते हैं, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा और दरिद्रता दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- दरिद्रता और दुर्भाग्य होगा कम, 3 जुलाई को करें गणपति के इस खास स्‍वरूप की पूजा

यह भी पढ़ें- किस्मत देगी राजा जैसा साथ! लाल किताब के इन 3 आसान नियमों को आजमाने से दूर होगी दरिद्रता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।