Vastu Tips: घर से हटाना है नकारात्मक ऊर्जा तो अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय
Vastu Tips हर व्यक्ति की कामना होती है कि उसका घर सकारात्मक ऊर्जा से भरा हो जिससे कभी भी किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ें। जानिए ऐसी ही कुछ वास्तु टिप्स के बारे में जो नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकाल देते हैं।

नई दिल्ली, Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है तो उसके साथ-साथ पूरे परिवार को आर्थिक, शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घर में छोटी-छोटी सी बात में वाद-विवाद, धन हानि, नौकरी-बिजनेस में लगातार समस्याएं आना आदि का सामना करना पड़ता है। वास्तु के अनुसार, नकारात्मक ऊर्जा कई बार घर की सही दिशा, पेंट, फर्नीचर या फिर वहां मौजूद चीजों के कारण होता है। इसलिए जरूरी है कि समय रहते इस निगेटिव एनर्जी से छुटकारा पाया जाएं। वास्तु में कई ऐसे टिप्स बताए गए हैं जिन्हें करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी अधिक पैदा होने लगती है और धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ बीमारियों से छुटकारा मिलता है। जानिए इन वास्तु टिप्स के बारे में।
नमक का इस्तेमाल
वास्तु के मुताबिक, नमक में ऐसी खासियत होती है कि यह घर से निगेटिव एनर्जी को खींच लेता है। इसलिए जब भी आप घर में पोछा लगाएं तो पानी में थोड़ा सा नमक जरूर डाल लें। इससे आपको लाभ मिलेगा। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि गुरुवार के दिन नमक से पोछा न लगाएं।
कपूर या सेज की पत्तियां जलाएं
घर की निगेटिव एनर्जी के असर को कम करने के लिए सेज की पत्तियों को जला सकते हैं। इससे पूरे घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है। वास्तु के अनुसार, सेज की पत्तियों का धुआं नेगेटिव एनर्जी को निकालने में मदद करता है। इसके अलावा आप चाहे तो कपूर भी जला सकते हैं। इसकी भी सुगंध से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है।
मोर पंख
मोर पंख को भी शुभ माना जाता है। यह घर की निगेटिव एनर्जी को आसानी से अवशोषित कर लेता है। इसे घर में रखने से वास्तु दोष दूर होता है और बुरी शक्तियां भी प्रवेश नहीं कर पाती है।
वाटर फाउंटेन
आप चाहे तो घर में वाटर फाउंटेन भी रख सकते हैं। इससे आपके घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ नेगेटिव एनर्जी भी अवशोषित हो जाएगी। पॉजिटिव एनर्जी के लिए वाटर फाउंटेन को उत्तर दिशा की ओर रखना शुभ होगा। आप चाहे तो प्रवेश द्वार में भी लगा सकते हैं।
Pic Credit- Freepik
डिसक्लेमर'
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।