Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips For Mirror: भूलकर भी इस दिशा में ना लगाएं दर्पण, घर में आईना लगाते समय ध्यान रखें ये वास्तु नियम

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Sun, 20 Mar 2022 09:38 AM (IST)

    Vastu Tips For Mirror वास्तु के अनुसार घर में गलत तरीके से लगा हुआ दर्पण वहां रहने वाले व्यक्ति के जीवन पर बुरा असर डालता है। गृह कलह धन हानि के साथ कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जानिए घर में दर्पण लगाते समय किन बातों का रखें ध्यान।

    Hero Image
    Vastu Tips For Mirror: दर्पण लगाते समय ध्यान रखें ये बातें

     नई दिल्ली, Vastu Tips For Mirror: वास्तु के मुताबिक, घर में मौजूद हर एक चीज से ऊर्जा निकलती  है। यह ऊर्जा व्यक्ति पर बुरा या फिर अच्छा असर डालती हैं। इसलिए घर में कोई भी चीज रखते समय इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए। वरना वास्तु दोष लगता है। इसी तरह घर में दर्पण लगाते समय वास्तु का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि इसका बुरा असर व्यक्ति के जीवन पर अधिक पड़ता है। जानिए घर में दर्पण लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर में दर्पण लगाते समय ध्यान रखें ये बातें

    • दर्पण को कभी भी पश्चिम या दक्षिण दिशा की दीवार पर नहीं लगाना चाहिए। इसे देखने वाले व्यक्ति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। घर में हमेशा कलह मची रहेगी।
    • वास्तु के अनुसार, हमेशा दर्पण को पूर्व या फिर उत्तर दिशा की ओर लगाना चाहिए। इस दिशा में रखने से घर में खुशहाली आती है।
    • घर में कभी भी टूटा हुआ दर्पण नहीं रखना चाहिए। अगर आपके घर में मौजूद शीशा थोड़ा सा भी टूट गया हो तो उसे तुरंत फेंक देना चाहिए। वरना निगेटिव एनर्जी अधिक बढ़ जाएगी।
    • दर्पण को कभी भी गंदा नहीं रखना चाहिए। वास्तु के मुताबिक शीशे के गंदे होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक बढ़ जाती है।
    • बेडरूम में  दर्पण लगा है तो हमेशा ऐसी दिशा में रखें कि सोते समय आपका शरीर का एक भी अंग उसमें नजर ना आए। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि इस तरह से दर्पण लगा होने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
    • अगर आपके बेडरूम में कोई और दिशा नहीं तो तो रात को सोते समय दर्पण में कोई कपड़ा डाल दें। इससे उसका प्रभाव कम हो जाएगा।
    • वास्तु के मुताबिक घर में दर्पण लगाते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि शीशे एक-दूसरे के सामने न लगे हो। क्योंकि इससे घर में तनाव उत्पन्न होगा।
    • बाथरूम में दर्पण लगाते समय ध्यान रखें कि वह बिल्कुल दरवाजे के सामने ना हो। इससे वास्तु दोष लगता है।
    • घर में कभी भी नुकीले आकार वाले दर्पण नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि ऐसे दर्पण अशुभ माने जाते हैं।
    • वास्तु के अनुसार, किचन में दर्पण लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इस जगह पर बिल्कुल ना लगाएं।

     Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी