Astro Benefits of Neem Tree: घर में लगाएं नीम का पेड़, दूर रहेंगी बुरी शक्तियां, मिलेंगे कई लाभ
आयुर्वेद के अनुसार नीम के कई गुण बताए गए हैं। नीम के पत्ते त्वचा के रोगों के लिए रामबाण सिद्ध हैं। साथ ही यह कई रोगों में लाभकारी सिद्ध होते हैं। नीम के पेड़ के नीचे सोने मात्र से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Astro Benefits of Neem Tree: नीम के पेड़ में कई शक्तियों का वास माना गया है। नीम के पेड़ की पूजा भी की जाती है। मंदिर या धार्मिक स्थानों के आस-पास भी नीम के पेड़ लगाए जाते हैं। इससे वातावरण शुद्ध रहता है। नीम के पेड़ के कुछ चमत्कारी उपाय बताए गए हैं जिससे आप अपनी कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
दूर रहेंगी बुरी शक्तियां
नीम की पत्तियों को जलाकर घर में उसका धुआं देने से बुरी शक्तियां, भूत-प्रेत और नकारात्मक ऊर्जा कोसों दूर रहती है। नीम का पेड़ घर और दफ्तर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है।
मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति
घर में नीम का पेड़ लगाने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी बना रहता है। वहीं हवन में नीम की लकड़ियों का प्रयोग करने से शनि की शांति होती है।
खुश होंगे बजरंगबली
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नीम की पूजा करने से भगवान हनुमान भी जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। इससे उनकी कृपा बनी रहती है। इसलिए रोजाना नीम के पेड़ में जल जरूर अर्पित करें।
दूर होगी ग्रहों से संबंधित समस्या
घर में नीम का पेड़ लगाने से शनि और केतु ग्रह शांत हो जाते हैं। केतु ग्रह से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए नीम के पत्तों को पानी में डालकर स्नान करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नीम की माला धारण करने से शनि देव के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। इस उपाय से शनिदेव आपसे प्रसन्न रहते हैं।
By- Suman Saini
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।