विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोए हुए व्यक्ति को लांघना क्यों माना जाता है अशुभ? महाभारत में बताई गई वजह जानकर नहीं करेंगे ये गलती

Published: Wed, 18 Nov 2026 06:24 PM (IST)

हिंदू धर्म में सोए हुए व्यक्ति को लांघना अशुभ माना जाता है, जिसके पीछे सम्मान, संस्कार और महाभारत में भीम-हनुमान ...और पढ़ें

महाभारत में भीम-हनुमान प्रसंग का दृश्‍य । (Picture Credit- AI Generated)

महाभारत में भीम-हनुमान प्रसंग का दृश्‍य । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कई ऐसी मान्‍यताएं हैं, जिनका पालन सदियों से लोग करते आए हैं। इन्हीं में से एक मान्यता है कि किसी सोए हुए या जमीन पर लेटे व्यक्ति को कभी लांघकर नहीं जाना चाहिए। बड़े-बुजुर्ग भी अक्सर बच्चों को ऐसा करने से रोकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर किसी व्यक्ति को लांघना गलत क्यों माना जाता है?

इसके पीछे केवल धार्मिक मान्यता ही नहीं, बल्कि सम्मान, संस्कार और एक पौराणिक कथा भी जुड़ी हुई है। इस परंपरा का संबंध महाभारत के श्‍लोक 146 से 155 के अंतर्गत वर्णित भीम और हनुमान जी के एक प्रसिद्ध प्रसंग से भी बताया जाता है।

महाभारत में भीम और हनुमान जी का प्रसंग

महाभारत की कथा के अनुसार, एक बार पांडवों में सबसे शक्तिशाली माने जाने वाले भीम वन में जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक वृद्ध वानर दिखाई दिया, जो रास्ते में अपनी पूंछ फैलाकर लेटा हुआ था। भीम ने उस वानर से रास्ते से हटने के लिए कहा, लेकिन वानर ने अपनी कमजोरी का हवाला देते हुए खुद पूंछ हटाने में असमर्थता जताई।

इसके बाद उसने भीम से कहा कि यदि उन्हें जल्दी है तो वे उसकी पूंछ को हटाकर आगे निकल सकते हैं। भीम को अपनी ताकत पर बहुत घमंड था। उन्होंने सोचा कि एक बूढ़े वानर की पूंछ हटाना उनके लिए बहुत आसान होगा। लेकिन जब उन्होंने पूंछ हटाने की कोशिश की तो वे उसे हिला तक नहीं सके।

तब भीम ने वानर को लांघकर आगे जाने का रास्ता नहीं चुना और उन्‍होंने उस वानर से हाथ जोड़कर क्षमा मांगते हुए उनकी पहचान पूछी। जब उन्‍हें पता चला कि वो पवनपुत्र हनुमान हैं, तो उन्‍हें अपने किए गए कर्म पर पछतावा भी हुआ, मगर भगवान हनुमान ने उन्‍हें गले लगाया और उन्‍हें न लांघने पर अपनी प्रसन्‍नता प्रकट की।

हर जीव में ईश्वर का अंश मानने की परंपरा

हिंदू धर्म में माना जाता है कि संसार के प्रत्येक जीव में ईश्वर का अंश होता है। चाहे वह मनुष्य हो, पशु-पक्षी हो या कोई अन्य प्राणी, सभी के प्रति दया और सम्मान रखना चाहिए। इसी सोच के कारण किसी व्यक्ति को पैर लगाना, उसके ऊपर से गुजरना या उसे लांघना अच्छा नहीं माना जाता। इसे दूसरे व्यक्ति के सम्मान से जोड़कर देखा जाता है। खासकर जब कोई व्यक्ति सो रहा हो या आराम कर रहा हो, तब उसे लांघना उसके प्रति असम्मान माना जाता है।

सोते हुए व्यक्ति को लांघना क्यों है अनुचित?

धार्मिक मान्यताओं में सोते हुए व्यक्ति को विशेष रूप से शांत और एकांत की अवस्था में माना जाता है। ऐसी स्थिति में उसके शरीर के ऊपर से गुजरना या उसे लांघना उचित नहीं समझा जाता।सोते हुए व्यक्ति को अचानक लांघने से उसे चोट लग सकती है या उसकी नींद टूट सकती है। छोटे बच्चों के मामले में तो यह और भी खतरनाक हो सकता है। इसलिए परिवार के बड़े-बुजुर्ग बच्चों को ऐसा करने से रोकते हैं।

ऊर्जा और सकारात्मकता से जुड़ी मान्यता

ऐसा भी कहा जाता है कि सोते समय व्यक्ति के शरीर के आसपास एक विशेष प्रकार का ऊर्जा क्षेत्र होता है। ऐसे में किसी के शरीर को लांघना उस ऊर्जा में बाधा डालने जैसा माना जाता है।

यह भी पढ़ें- छठ पूजा का इतिहास: महाभारत, कर्ण और साम्ब की कथा से जुड़ा है महापर्व, जानें पौराणिक मान्यताएं

यह भी पढ़ें- सिर्फ द्रौपदी या कर्ण नहीं, माता सीता से भी जुड़ा है छठ पर्व का संबंध! पढ़िए सदियों पुरानी अनसुनी दास्तान

अस्वीकरण: अगर घर के बड़े-बुजुर्ग किसी सोए या लेटे हुए व्यक्ति को लांघने से मना करते हैं, तो उनके पीछे छिपी भावना को समझना चाहिए और उनकी बात मान लेनी चाहिए। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।