विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईश्वर का अंश है जीव

By Preeti jhaEdited By:
Published: Wed, 23 Nov 2016 02:57 PM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2016 03:00 PM (IST)

ईश्वर अनंत है और सभी प्राणियों की अंतरात्मा उसी का अंश है। हम उस ईश्वर का साक्षात्कार कर लें, तो कल्याण की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

News Article Hero Image

ईसा मसीह का कहना है - ‘ईश्वर ने जीव को अपने जैसा बनाया है’। इस विचार को बहुत से लोग पढ़ते हैं,

लेकिन वे इसका अर्थ महापुरुषों के दृष्टिकोण से नहीं लगाते। ईसा मसीह कहते हैं कि परमात्मा ने इंसान को

अपने जैसा बनाया, लेकिन अपने मन, बुद्धि से कार्य करने वाले लोगों ने परमात्मा को अपने जैसा समझ

लिया और उसकी मूर्ति को भी अपने जैसा बना लिया । प्रभु एक शक्ति है। ऐसी शक्ति, जो कभी बढ़ती या

घटती नहीं।

प्रभु अनंत है। अनंत एक ऐसी चीज है, जिसे कभी न कम किया जा सकता है और न ही बढ़ाया जा सकता है। उपनिषद में कहा गया है कि वह सच्चिदानंद परब्रह्म सब तरह से पूर्ण है। उस पूर्ण ब्रह्म से पूर्ण को निकालने पर भी वह पूर्ण ही रहता है। वह परमात्मा कभी भी बढ़ता या घटता नहीं है। संत कबीर कहते हैं- सारा संसार परमात्मा के प्रकाश रूप से ही पैदा हुआ है। यद्यपि सभी का आकार, रूप, रंग एकदूसरे से अवश्य ही भिन्न है, लेकिन सभी में परमात्मा का एक प्रकाश रूप ही व्याप्त है। वह परमात्मा संसार की प्रत्येक वस्तु को प्रकाशित कर रहा है। कठोपनिषद में कहा गया है- वहां न सूर्य प्रकाश करता है, न ही तारे। वहां विद्युत भी प्रकाश नहीं कर सकती और न ही अग्नि का प्रकाश वहां पर है। उसके प्रकाश से ही सारा जगत प्रकाशमान है। श्वेताश्वतर उपनिषद में कहा गया है- वह प्रभु एक है, सबको अपने अधीन करने वाला है। वह सर्वव्यापक है और सभी प्राणियों की अंतरात्मा है। वास्तव में वह एक देव ही सभी प्राणियों में गोपनीय रूप से विद्यमान है। ईश्वर का वर्ण सूर्य के समान है और अंधकार से अति परे है। अपने रूप प्रकाश को ईश्वर ने जीव में रखा है। गुरु अर्जुन देव जी कहते हैं कि जैसे सभी वनस्पतियों के भीतर अग्नि है और दूध के भीतर घी है, ठीक उसी तरह छोट-बड़े

प्रत्येक जीव के भीतर परमात्मा विद्यमान है। धरती के एक-एक कण में परमात्मा है। हर जड़-चेतन सत्ता के

भीतर वह मौजूद है। उसी परमात्मा का साक्षात्कार जब हम अपने अंतर्घट में कर पाएंगे, तभी जीवन कल्याण

की ओर बढ़ पाएगा। समय-समय पर संत महापुरुषों का अवतरण हुआ, हर युग में, हर समय में उन्होंने

मानव मात्र को यही समझाने का प्रयास किया। स्वयं भगवान श्रीकृष्ण श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से

अर्जुन को यही समझाते हैं- अर्जुन, मैं सभी प्राणियों के भीतर स्थित आत्मा हूं। संपूर्ण प्राणियों का आदि, मध्य

व अंत भी मैं ही हूं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, आत्मा ही प्रभु का अंश है। वह प्रकाश रूप है। परमात्मा सभी के

हृदय में स्थित है और ज्ञान के द्वारा ही उसे जाना जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।