विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शीघ्र विवाह और मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए क्यों खास माना जाता है मां कात्यायनी का व्रत? नोट करें तिथि और विधि

Published: Sat, 21 Nov 2026 01:30 PM (IST)

मां कात्यायनी का व्रत शीघ्र विवाह और मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए विशेष माना जाता है। जानिए साल 2026 में कात्यायनी व्रत कब से शुरू होंगे, इसका धार्मिक महत्व, गोपियों और श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा, पूजा विधि और विवाह की मनोकामना पूरी करने वाला विशेष मंत्र।

मां कात्यायनी का व्रत शीघ्र विवाह और मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

मां कात्यायनी का व्रत शीघ्र विवाह और मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में छठा स्वरूप मां कात्यायनी का है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कात्यायनी की पूजा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और मनचाहा जीवनसाथी पाने की मनोकामना पूरी होती है। यही वजह है कि विवाह योग्य लड़कियां अच्छे वर और शीघ्र विवाह की कामना से मां कात्यायनी का व्रत रखती हैं।

इस व्रत का संबंध द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में पाने के लिए ब्रज की गोपियों द्वारा की गई पूजा से भी जुड़ा है। आइए जानते हैं मां कात्यायनी के व्रत का महत्व, व्रत रखने की सही तिथि, पौराणिक कथा और पूजा विधि।

कब से शुरू हो रहे हैं मां कात्यायनी के व्रत?

साल 2026 में मार्गशीर्ष मास का प्रारंभ 25 नवंबर, बुधवार से हो रहा है। इस महीने मां कात्यायनी की आराधना का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार, ब्रज की गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में पाने के लिए पूरे मार्गशीर्ष महीने में मां कात्यायनी का व्रत किया था। यह व्रत मार्गशीर्ष मास भर किया जाता है और इस वर्ष 24 दिसंबर 2026 के आसपास इस व्रत का समापन होगा।

मां कात्यायनी का व्रत क्यों खास माना जाता है?

मां कात्यायनी को शक्ति, साहस और मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाली देवी माना जाता है। विवाह संबंधी इच्छाओं के लिए उनकी पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मां कात्यायनी की पूजा से विवाह में हो रही देरी और रुकावटें दूर होती हैं। अविवाहित लड़कियां योग्य और मनपसंद जीवनसाथी पाने की कामना से माता का व्रत करती हैं। मां की आराधना से दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और सामंजस्य बना रहने की कामना की जाती है।

क्यों खास माना जाता है?

मां कात्यायनी को शक्ति, साहस और मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाली देवी माना जाता है। विवाह संबंधी इच्छाओं के लिए उनकी पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मां कात्यायनी की पूजा से विवाह में हो रही देरी और रुकावटें दूर होती हैं। अविवाहित लड़कियां योग्य और मनपसंद जीवनसाथी पाने की कामना से माता का व्रत करती हैं। मां की आराधना से दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और सामंजस्य बना रहने की कामना की जाती है।

गोपियों और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी है पौराणिक कथा

मां कात्यायनी के व्रत का संबंध श्रीमद्भागवत महापुराण में वर्णित एक प्रसिद्ध कथा से है। मान्यता के अनुसार, द्वापर युग में वृंदावन की गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में पाने की इच्छा से मार्गशीर्ष महीने में मां कात्यायनी का व्रत किया था।

गोपियां प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर यमुना नदी में स्नान करती थीं। इसके बाद वे नदी के किनारे रेत से मां कात्यायनी की प्रतिमा बनाकर उनकी पूजा करती थीं। वे माता से प्रार्थना करती थीं कि नंद बाबा के पुत्र श्रीकृष्ण उन्हें पति रूप में प्राप्त हों।

गोपियों की इसी भक्ति और श्रद्धा के कारण मां कात्यायनी का व्रत मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना से जुड़ गया। आज भी कई अविवाहित लड़कियां इसी धार्मिक मान्यता के अनुसार यह व्रत करती हैं।

मां कात्यायनी का व्रत कैसे रखा जाता है?

मां कात्यायनी का व्रत नवरात्रि के छठे दिन और मार्गशीर्ष महीने में करा जाता है। भक्त अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार व्रत रखते हैं।

मां कात्यायनी की पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ पीले या लाल रंग के कपड़े पहनें।
  • पूजा स्थान की सफाई करके मां कात्यायनी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
  • माता को पीले फूल, अक्षत, कुमकुम, हल्दी और फल अर्पित करें।
  • घी का दीपक जलाकर मां की विधि-विधान से पूजा करें।
  • मां कात्यायनी के मंत्र का जाप करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
  • अंत में माता की आरती करें और मनचाहा जीवनसाथी मिलने की प्रार्थना करें।

यह भी पढ़ें- एकादशी व्रत खोलने के लिए काफी है इस अन्न का सिर्फ एक दाना! मुंह में रखते ही मिलेगा व्रत का पूरा पुण्य

अस्वीकरण: अत: व्रत और पूजा की विधि अलग-अलग धार्मिक परंपराओं में भिन्न हो सकती है। इसे श्रद्धा और आस्था से जुड़ी धार्मिक परंपरा के रूप में समझना चाहिए, न कि शीघ्र विवाह की निश्चित गारंटी के रूप में। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।