विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एकादशी व्रत खोलने के लिए काफी है इस अन्न का सिर्फ एक दाना! मुंह में रखते ही मिलेगा व्रत का पूरा पुण्य

Published: Tue, 17 Nov 2026 07:30 PM (IST)

एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि को सही मुहूर्त में करना चाहिए। जानें हरि वासर का नियम, सुबह 6 से ...और पढ़ें

एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर सही समय पर करना महत्वपूर्ण है। (Picture Credit- AI Generated)

एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर सही समय पर करना महत्वपूर्ण है। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। भगवान विष्णु को समर्पित यह व्रत भक्तों को सुख-समृद्धि और पुण्य प्रदान करने वाला माना गया है। मान्यता है कि एकादशी के दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है। लेकिन जितना महत्व एकादशी व्रत रखने का है उतना ही महत्व इसे सही विधि से खोलने यानी पारण करने का भी है।

इस विषय पर हमारी बात जगन्नाथ पुरी मंदिर से जुड़े एक प्रमुख सेवायत और विद्वान पंडित माधव चंद्र महापात्रा से हुई है। वह कहते हैं, "एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि को सही समय पर करना चाहिए। इस दौरान चावल का एक दाना खाकर व्रत का पारण किया जा सकता है। " आइए पंडित जी से जानते हैं कि एकादशी व्रत खोलने का सही नियम क्या है और व्रत पारण में चावल का क्या महत्व है।

कब करना चाहिए एकादशी व्रत का पारण?

एकादशी व्रत का पारण हमेशा द्वादशी तिथि को सूर्योदय के बाद किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, द्वादशी तिथि में उचित समय पर व्रत खोलना जरूरी होता है। इसलिए पारण करने से पहले पंचांग में दिए गए पारण मुहूर्त को जरूर देखना चाहिए। ध्यान रखें कि हर एकादशी का पारण समय अलग-अलग हो सकता है। इस विषय पर पंडित जी कहते हैं, "एकादशी का व्रत हमेशा दूसरे दिन द्वादशी तिथि पर खोला जाता है। द्वादशी तिथि के शुरुआती एक चौथाई भाग को हरि वासर का समय कहा जाता है। उस समय को छोड़कर, सुबह 6 से 10 बजे के बीच का समय पारण काल कहलाता है। उस समय में एकादशी के व्रत को खोला जा सकता है। "

क्या होता है हरि वासर और क्यों है इसका ध्यान रखना जरूरी?

एकादशी व्रत के पारण में हरि वासर का विशेष ध्यान रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस समय व्रत का पारण नहीं करना चाहिए। हरि वासर समाप्त होने के बाद ही पारण करना शुभ माना जाता है। इसलिए जल्दबाजी में सुबह उठते ही व्रत नहीं खोलना चाहिए, बल्कि सही समय का इंतजार करना चाहिए।

पारण में चावल के एक दाने का क्या है महत्व?

हिंदू धर्म में एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित माना गया है। मान्यता है कि इस दिन चावल का सेवन करने से व्रत का पुण्य कम हो सकता है। हालांकि, द्वादशी तिथि में चावल खाना शुभ माना जाता है।

पंडित माध्‍व जी कहते हैं, "पुरी में एकादशी के व्रत का पारण करने के लिए विशेष तौर पर चावलों को सुखाया जाता है। इन्‍हीं सूखे हुए चावलों को दूसरे दिन खाकर व्रती अपना व्रत खोल सकते हैं। इस चावल का एक दाना भी व्रत का पारण करने के लिए काफी होता है।"

तुलसी दल और चरणामृत से करें पारण की शुरुआत

एकादशी व्रत खोलने से पहले भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान भगवान को फूल, फल और तुलसी दल अर्पित करें। इसके बाद भगवान को चढ़ाया हुआ चरणामृत और तुलसी दल ग्रहण करना शुभ माना जाता है। तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं। इसलिए पारण के समय तुलसी दल ग्रहण करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें- 4 महीने की योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु; देवउठनी एकादशी पर तुलसी के ये उपाय खोलेंगे किस्मत के द्वार

यह भी पढ़ें- रमा एकादशी 2026: मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की बरसेगी असीम कृपा, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का सटीक समय

अस्वीकरण: अत: एकादशी का व्रत रखने वाले लोगों को पारण के नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सही समय पर श्रद्धापूर्वक पारण करने से मन को संतुष्टि मिलती है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रत का पूरा पुण्य प्राप्त होता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।