विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chawal Ke Totke: चावल के ये टोटके सभी समस्याओं से दिलाएंगे निजात, आज ही आजमाएं

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Published: Wed, 21 Jun 2023 10:23 AM (GMT+05:30)

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके ऊपर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहे। इसके लिए वह तरह-तरह के प्रयास भी ...और पढ़ें

Chawal Ke Totke पैसों की तंगी दूर भगाने के लिए चावल के टोटके।
Chawal Ke Totke पैसों की तंगी दूर भगाने के लिए चावल के टोटके।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Chawal Ke Totke: भोजन में चावल का कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। आप इसकी मीठी खीर से लेकर बिरयानी तक बना सकते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसके कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं जिन्हें करने से व्यक्ति की किस्मत रातों रात चमक सकती है।

इस टोटके से चंद्र देव होंगे प्रसन्न

पूर्णिमा के दिन चावल की खीर बनाएं और चंद्र देव को इसका भोग लगाएं। ऐसा करने से चंद्र देव प्रसन्न होंगे और धन समेत कई लाभ मिलेंगे। गुरुवार के दिन मीठे पीले चावल केसर डाल कर बनाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं। माता लक्ष्मी की कृपा से धन की कमी नहीं होती।

पैसा रोकने के लिए करें ये उपाय

अगर आपके पास रुपया आता है, लेकिन रुकता नहीं है, तो एक लाल कपड़े में चावल के 7 साबुत दाने लपेट कर अपने पर्स में रख लें। इससे आपके पास धन ठहरने लगेगा। रोज सुबह उठकर एक मुट्ठी चावल किसी तालाब में बहाएं, जहां पर मछलियां हों। इसके बाद अपने इष्टदेव को याद करें और अपने कष्टों से निपटने के लिए प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

पितृ दोष से मुक्ति के लिए उपाय

अगर आप पितृ दोष को दूर करना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन पके हुए चावल और कड़ी का भंडारा करें। शनि दोष से बचने के लिए चावल में काला तिल मिलाकर दान करें। वहीं सूर्य दोष दूर करने के लिए चावल में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर इसे सूर्य देव को समर्पित करें।

बिजनेस में कामयाबी के लिए उपाय

जो लोग अपने जीवन में नौकरी या बिजनेस से जुड़ी समस्याओं को लेकर परेशान हैं, वह चावल का यह उपाय कर सकते हैं। ऐसे लोग मीठे चावल बनाकर छत पर बैठने वाले कौवों को खिला दें। उन कौवों की तृप्ति के साथ ही आपकी जिंदगी से मुश्किलों का दौर भी खत्म होने लगेगा। इस उपाय को करने से आपको अपने व्यापार में कामयाबी मिलने लगेगी। 

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Picture Credit: Freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।