विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

22 नवंबर को कार्तिक का आखिरी प्रदोष, शिव पूजा के लिए सिर्फ 2 घंटे 11 मिनट का समय; चूक गए तो अधूरा रहेगा फल

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:47 AM (IST)

कार्तिक मास का आखिरी प्रदोष व्रत 22 नवंबर 2026 को रवि प्रदोष के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन भगवान ...और पढ़ें

कार्तिक महीने के अंतिम रवि प्रदोष व्रत पर करें भगवान शिव की पूजा

कार्तिक महीने के अंतिम रवि प्रदोष व्रत पर करें भगवान शिव की पूजा

HighLights

  1. कार्तिक का आखिरी प्रदोष व्रत 22 नवंबर 2026 को।

  2. पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:25 से रात 8:06 तक।

  3. सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग में करें शिव पूजा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का अंत्यत महत्व है। भगवान शिव को समर्पित यह व्रत प्रत्येक महीने में 2 बार पड़ता है, जिसमें पहला व्रत कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को और दूसरा प्रदोष व्रत शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है। हिंदू पंचांग के आधार पर कार्तिक साल का 8वां महीना होता है। ऐसे में कार्तिक महीने में भी दो बार प्रदोष व्रत पड़ता है।

इस साल कार्तिक महीने का पहला प्रदोष 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को हो चुका है, जबकि दूसरा प्रदोष व्रत कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष में रखा जाएगा। 22 नवंबर 2026, रविवार को रवि प्रदोष व्रत है। मान्यता है कि जो भी भक्त प्रदोष व्रत रखते हैं उनके सभी तरह के कष्ट खत्म हो जाते हैं। आइए जानते हैं इस बार के प्रदोष व्रत में महादेव की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है?

रवि प्रदोष व्रत 2026 तारीख और मुहूर्त (Ravi Pradosh Vrat 2026 Date and Auspicious Muhurat)

वैदिक पंचांग के आधार पर इस साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 22 नवंबर की सुबह 4 बजकर 56 मिनट से शुरू हो रही है। वहीं, इसका समापन 23 नवंबर को सुबह 2 बजकर 36 मिनट पर होगा।

ऐसे में उदयातिथि को ध्यान में रखकर त्रयोदशी तिथि 22 नवंबर, रविवार को है और त्रयोदशी तिथि में प्रदोष काल भी उसी दिन है। इस आधार पर रवि प्रदोष व्रत 22 नवंबर, रविवार के दिन रखा जाना है। यह कार्तिक माह और नवंबर दोनों का आखिरी प्रदोष व्रत होगा।

रवि प्रदोष व्रत 2026 मुहूर्त

इस साल रवि प्रदोष व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 5 बजकर 2 मिनट तक है। ऐसे में इस समय तक स्नान कर व्रत और भगवान शिव की पूजा का संकल्प लेना चाहिए। उस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक है।

रवि प्रदोष व्रत की पूजा का मुहूर्त- शाम 5 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 6 मिनट तक है।

इस साल शिव पूजा के लिए भक्तों को करीब 2 घंटे और 11 मिनट का शुभ समय मिलेगा।

वहीं, रवि प्रदोष व्रत के दिन निशिता मुहूर्त देर रात करीब 11 बजकर 41 मिनट से लेकर मध्य रात्रि 12 बजक 34 मिनट तक रहने वाला है।

रवि प्रदोष व्रत 2026 पर बन रहे हैं 2 शुभ योग

22 नवंबर को रवि प्रदोष व्रत के दौरान 2 शुभ योग बन रहे हैं। इसमें सबसे पहले सर्वार्थ सिद्धि योग और दूसरा रवि योग है।

सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 6 बजकर 49 मिनट से लेकर अगले दिन 23 नवंबर को सुबह 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि, सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए काम सफल होते हैं।

रवि योग- त्रयोदशी तिथि पर दूसरा रवि योग बन रहा है, जो 23 नवंबर को सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर बनेगा और सुबह 6 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

इन दोनों शुभ योग के अलावा प्रदोष व्रत के सुबह से लेकर रात 11 बजकर 29 मिनट तक व्यतीपात योग रहेगा, उसके बाद से वरीयान बन जाएगा। यह व्रत अश्विनी नक्षत्र में रखा जाएगा क्योंकि यह सुबह से लेकर अगले दिन 23 नवंबर को सुबह 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। उसके बाद भरणी नक्षत्र शुरू हो जाएगा।

रवि प्रदोष व्रत की पूजा कब करें?

प्रदोष व्रत की पूजा हमेशा प्रदोष काल यानी शाम के समय की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, त्रयोदशी के दिन भगवान शिव शाम में कैलाश पर्वत पर खुश होकर नृत्य करते हैं। इसकी कारण से भक्त उनका आशीर्वाद पाने के लिए प्रदोष काल में पूजा अर्चना करते हैं।

प्रदोष व्रत किसे करना चाहिए?

वैसे देखा जाए तो भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए कोई भी भक्त प्रदोष व्रत कर सकता है। लेकिन कुछ लोगों को खासतौर पर प्रदोष व्रत करना शुभ माना जाता है।

बेहतर स्वास्थ्य और रोग से छुटकारा पाने वाले लोगों को जो बार-बार किसी न किसी बीमारी से परेशान हो जाते हैं, उन्हें आरोग्य की कामना के लिए प्रदोष व्रत जरूर रखना चाहिए।

मनोकामना और सुख-शांति की इच्छा रखने वाले लोग जिन्हें अपने जीवन में वैवाहिक सुख या फिर कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं, उन्हें यह व्रत जरूर रखना चाहिए।

किसी भी ग्रह खासकर शनि ग्रह की अशुभता से प्रभावित लोगों को प्रदोष व्रत करने का लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- 23 या 24 नवंबर, कब है कार्तिक पूर्णिमा? दूर करें कन्फ्यूजन, डायरी में नोट करें शुभ मुहूर्त और महत्व

यह भी पढ़ें- सिर्फ कैलेंडर का महीना नहीं, श्रीकृष्ण का स्वरूप है मार्गशीर्ष माह; जानें कब से हो रहा शुरू और क्यों है खास?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।