विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छोटी आंखों वाले होते हैं दिल के काले या दिमाग के तेज? सामुद्रिक शास्त्र खोल रहा है सारे भेद

Published: Sat, 03 Oct 2026 07:29 PM (IST)

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, छोटी आंखों वाले लोग रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं और अपनी निजी बातें आसानी से साझा ...और पढ़ें

छोटी आंखों वाले लोगों का व्यक्तित्व । (Picture Credit- AI Generated)

छोटी आंखों वाले लोगों का व्यक्तित्व । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सबके शरीर की बनावट अलग-अलग होती है। किसी के हाथ लंबे होते हैं, तो किसी की नाक मोटी होती है। मगर सामुद्रिक शास्त्र में जिन लोगों की आंखें छोटी होती हैं, उन्हें लेकर काफी महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। सामुद्रिक शास्त्र में आंखों का आकार व्यक्ति के व्यवहार, सोच और व्यक्तित्व के कुछ संकेत देता है।

इसी आधार पर छोटी आंखों वाले लोगों के स्वभाव को लेकर भी कई बातें कही गई हैं।तो चलिए हम आपको छोटी आंखों वाले लोगों के रहस्यमयी व्यक्तित्व के बारे में कुछ ऐसी बातें बताते हैं, जिन्‍हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

रहस्यमयी होता है स्वभाव

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार छोटी आंखों वाले लोग अपनी निजी बातें हर किसी के साथ साझा नहीं करते। वे अपनी योजनाओं और भावनाओं को अपने तक रखना पसंद करते हैं। इसी वजह से ऐसे लोग दूसरों को थोड़े रहस्यमयी नजर आते हैं। उनके मन में क्या चल रहा है, इसे समझना कई बार आसान नहीं होता है। वे अपनी अगली चाल या योजना के बारे में भी पहले से ज्यादा जानकारी देना पसंद नहीं करते।

हर काम को सोच-समझकर करने की आदत

छोटी आंखों वाले लोगों को लेकर यह भी कहा जाता है कि वे किसी भी काम को जल्दबाजी में नहीं करते हैं। किसी फैसले पर पहुंचने से पहले वे उसके अलग-अलग पहलुओं पर विचार कर लेते हैं। उनकी यही आदत उन्हें गंभीर और सतर्क रहने वाले व्यक्ति के रूप में दर्शाती है। वे किसी परिस्थिति को ध्यान से समझने के बाद ही कदम उठाना पसंद करते हैं।

कम बोलना पसंद करते हैं

सामुद्रिक शास्त्र में छोटी आंखों को कम बोलने और अपने विचारों को सीमित लोगों तक रखने वाला माना जाता है। ऐसे लोग हर किसी से घुलने-मिलने के बजाय चुनिंदा लोगों के साथ बातचीत करना पसंद करते हैं। इस वजह से पहली मुलाकात में वे कुछ लोगों को अंतर्मुखी या शांत स्वभाव के लग सकते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि वे सोशल नहीं होते हैं।

तेज दिमाग और मजबूत इच्छाशक्ति

छोटी आंखों वाले लोगों में सोचने और परिस्थितियों को समझने की क्षमता अच्छी मानी जाती है। वे अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहते हैं और आसानी से हार नहीं मानते। धन और भविष्य से जुड़े मामलों में भी ये लोग बहुत सावधानी से आगे कदम बढ़ाते हैं। वे बिना सोचे-समझे पैसा खर्च करने के बजाय भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर पैसों की बचत करते हैं और सही जगह पैसों को निवेश करने के लिए योजनाएं बनाते रहते हैं।

जल्दी भरोसा नहीं करते

ऐसे लोगों के बारे में एक आम धारणा यह भी है कि वे किसी व्यक्ति पर तुरंत भरोसा नहीं करते। पहले वे सामने वाले के व्यवहार को परखते हैं और फिर किसी को अपने करीब आने देते हैं। यही वजह है कि कुछ लोग उन्हें जरूरत से ज्यादा सतर्क या दूरी बनाए रखने वाला समझ सकते हैं।

अतः हम यह नहीं कह सकते हैं कि छोटी आंख वाले लोग दिल के बुरे होते हैं, मगर वे सतर्क रहते हैं और जल्दी से किसी के साथ घुलते-मिलते नहीं हैं, जिसमें कोई खास बुराई नहीं है।

यह भी पढ़ें- भौंह पर कट या तिल वाले लोगों का कैसा होता है स्वभाव, सामुद्रिक शास्त्र में छिपे हैं चौंकाने वाले संकेत

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: शादी से पहले देख लें लड़की के पैरों की बनावट, ये निशानियां बताती हैं सौभाग्यशाली है या नहीं

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।