विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Palmistry: आंखों से जानें व्यक्ति का भाग्य और स्वभाव, जानिए क्या कहता है आपका व्यक्तित्व?

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
Published: Mon, 11 Dec 2023 08:46 AM (IST)

Palmistry ज्योतिष शास्त्र में शरीर की बनावट को लेकर काफी कुछ बताया गया है जिससे किसी जातक का भाग्य और ...और पढ़ें

Palmistry: आंखों से जानें व्यक्ति का भाग्य और स्वभाव
Palmistry: आंखों से जानें व्यक्ति का भाग्य और स्वभाव

HighLights

  1. काली आंख वाले जातक बेहद सुंदर, सुशील और मीठी वाणी वाले होते हैं।
  2. प्रत्येक व्यक्ति के शरीर की बनावट से उसका व्यक्तित्व जाना जा सकता है।
  3. छोटी- छोटी आंख वाले लोग काफी बुद्धिमान होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Palmistry: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति के शरीर की बनावट से उसका भाग्य और उसके व्यक्तित्व को जाना सकता है। हालांकि कई बार हमारी भाग्य रेखाएं बदलती रहती हैं, लेकिन बावजूद इसके चीजों का आकलन काफी हद तक किया जा सकता है। तो आज हम आखों (Qualities For People With Round Eyes) के बारें में कुछ अद्भुत जानकारी साझा करेंगे, तो चलिए जानते हैं-

यह भी पढ़ें : Margashirsha Amavasya 2023: मार्गशीर्ष अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी मनचाही मुराद

मोटी और लंबी आंख वाले व्यक्ति

जिस जातक की आंखें मोटी, लंबी होती हैं, (Eyes Plamistry) वह लोग बहुत सरल और अच्छे स्वभाव वाले व्यक्ति होते हैं। साथ ही यह दान-पुण्य करने में काफी आगे और आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं। इनके ऊपर मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती है। कहा जाता है, ऐसे लोग सदैव संपन्न होते हैं।

छोटी आंख वाले व्यक्ति

जिन जातक की आंखें छोटी- छोटी होती हैं, वे वायु तत्व प्रधान वाले होते हैं। ये लोग काफी बुद्धिमान होते हैं, जिसके बदौलत ये हर काम पर अपनी पकड़ रखते हैं। साथ ही इन्हें अवसरों का उपयोग करना अच्छी तरह से आता है, जिसके चलते इन्हें आगे निकलने से कोई भी नहीं रोक पाता है। ये जो कुछ भी हासिल करते हैं, अपनी समझदारी के बदौलत।

काली आंख वाले व्यक्ति

काली आंख वाले जातक बेहद सुंदर, सुशील और मीठी वाणी वाले होते हैं। अगर किसी स्त्री की आंखें काली हैं, तो वे काफी सफल होती हैं। साथ ही दूसरे लोग इनकी समझदारी के कायल होते हैं। कहा जाता है, ऐसी महिलाएं लोगों का दिल जीतने में भी माहिर होती हैं। इसलिए इनके आसपास के लोग इनकी हमेशा तारीफ करते हैं।

यह भी पढ़ें : Masik Shivratri 2023: आज है मासिक शिवरात्रि, करें भगवान शिव के इस स्तोत्र का पाठ

डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।