विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Margashirsha Amavasya 2023: मार्गशीर्ष अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी मनचाही मुराद

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sun, 10 Dec 2023 02:10 PM (IST)

अमावस्या तिथि पर गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान कर भगवान विष्णु की पूजा करने से अनजाने में किए हुए ...और पढ़ें

Margashirsha Amavasya 2023: मार्गशीर्ष अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, चंद दिनों में पूरी होगी मनचाही मुराद
Margashirsha Amavasya 2023: मार्गशीर्ष अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, चंद दिनों में पूरी होगी मनचाही मुराद

HighLights

  1. मेष राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या पर विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें।
  2. अमावस्या तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करने से अनजाने में किए हुए सारे पाप कट जाते हैं। साथ ही अक्षय फल की प्राप्ति होती है।
  3. भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या पर पूजा के समय 'ऊँ श्री कृष्णाय नम:' मंत्र का जाप करें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Margashirsha Amavasya 2023: मार्गशीर्ष महीने की अमावस्या 12 दिसंबर को है। सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान-ध्यान के बाद भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही अमावस्या तिथि पर पितरों का तर्पण किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि अमावस्या तिथि पर गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान कर भगवान विष्णु की पूजा करने से अनजाने में किए हुए सारे पाप कट जाते हैं। साथ ही अक्षय फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो अमावस्या तिथि पर विधि-विधान भगवान नारायण की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार भगवान विष्णु के नामों का मंत्र जाप करें।

यह भी पढ़ें: वृषभ राशि के जातक जरूर करें ये उपाय, साल 2024 में नहीं होगी धन की कमी

राशि अनुसार मंत्र जाप

  • मेष राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या पर विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। इस समय 'ऊँ श्री महीधराय नम:' मंत्र का जाप करें।
  • वृषभ राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन स्नान-ध्यान कर विधिवत भगवान नारायण की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय 'ऊँ श्री केश्वाय नम:' मंत्र का जाप करें।
  • मिथुन राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ऊँ श्री धनंजाय नम:' मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से भगवान विष्णु का आशीर्वाद होता है।
  • कर्क राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि पर विधि-पूर्वक श्रीहरि विष्णु जी की पूजा करें। इस समय 'ऊँ श्री श्रीरघुनाथाय नम:' मंत्र का एक माला जाप करें।
  • सिंह राशि के जातक भगवान नारायण को प्रसन्न करने के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि पर 'ऊँ श्री नरसिंहाय नम:' मंत्र का 2 माला जाप करें। इस मंत्र के जाप से मनचाही मुराद पूरी होती है।  
  • कन्या राशि के जातक श्रीहरि विष्णु की कृपा पाने के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि पर 'ऊँ श्री श्रीहरये नम:' मंत्र का एक माला जाप करें। इस मंत्र के जाप से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
  • तुला राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि पर 'ऊँ श्री विश्वकर्मणे नम:' मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से सभी शुभ कार्यों में सिद्धि मिलती है।
  • वृश्चिक राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या पर पूजा के समय 'ऊँ श्री कृष्णाय नम:' मंत्र का जाप करें।
  • धनु राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि पर पंचोपचार कर भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय 'ऊँ श्री गोविन्दाय नम:' मंत्र का जाप कम से कम 5 माला करें।
  • मकर राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु मार्गशीर्ष अमावस्या पर 'ऊँ श्री दामोदराय नम:' मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं।
  • कुंभ राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु मार्गशीर्ष अमावस्या पर 'ऊँ श्री अच्युताय नम:' मंत्र का जप करें। इस मंत्र के जाप से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।  
  • मीन राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन भक्तिभाव से अपने आराध्य भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय 'ऊँ श्रीजनार्दनाय नम:' मंत्र का जाप कम से कम 5 माला करें।

यह भी पढ़ें: साल 2024 में वृषभ राशि में गोचर करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 5 राशि के लोग बनेंगे धनवान

डिसक्लेमर:'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'