सिख धर्म में पगड़ी सिर्फ पहचान नहीं, रखती है खास महत्व; इस परंपरा के धार्मिक कारणों को समझें
सिख धर्म में पगड़ी गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा खालसा की स्थापना के साथ सिख पहचान का अभिन्न अंग बनी, जो एकता और समानता को दर्शाती है।

सिख धर्म में पगड़ी का महत्व और धार्मिक कारण जानें (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
पगड़ी सिख धर्म की पहचान और आस्था का प्रतीक है।
गुरु नानक देव जी से शुरू हुई पगड़ी की परंपरा।
खालसा की स्थापना के साथ पगड़ी बनी अनिवार्य।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में अलग-अलग धर्मों में ऐसे कई प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाता है जो उनके विश्वास को दिखाते हैं और उनके धार्मिक विचारों के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाते हैं।
ऐसे ही सिख समुदाय के नियमों में एक है सिर पर पगड़ी बांधना। आपने सिख धर्म के लोगों को पगड़ी पहने हुए देखा होगा और आपके मन में कई बार यह सवाल भी आया होगा कि इसे बांधना जरूरी क्यों है और इसकी शुरुआत कब और कैसे हुई होगी? पगड़ी सिख धर्म की एक मजबूत पहचान और प्रतीक है।
दुनिया भर में कई सिख अपनी रोज की पोशाक में पगड़ी को जरूर शामिल करते हैं। सिख पुरुष और महिलाएं दोनों ही पगड़ी पहनते हैं और इसके पीछे कई कारण और मान्यताएं हैं जो इसके महत्व को बहुत ज्यादा बढ़ाती हैं। सदियों से, सिख धर्म में पगड़ी बांधना उनकी पहचान, अनुशासन और सम्मान का प्रतीक माना जाता रहा है। आइए आपको बताते हैं इसकी शुरुआत कब और कैसे हुई और किस तरह यह सिख समुदाय की पहचान बनी।
सिख धर्म में पगड़ी बांधने का इतिहास क्या है?
सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु, गुरु नानक देव जी पगड़ी पहनते थे और उनके बाद आने वाले सभी सिख गुरुओं ने भी पगड़ी बांधनी शुरू की। अप्रैल 1699 में, सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी ने आनंदपुर शहर में अमृत संचार समारोह आयोजित किया जिसमें उन्होंने 'खालसा' की स्थापना की, जो अमृतधारी सिखों का एक भाईचारा और समुदाय माना जाता है।
सिख धर्म के सभी अनुयायियों को एक साथ बुलाकर, उन्होंने 'केश' यानी कि बालों को धर्म के मुख्य स्तंभों में से एक घोषित किया और इन केशों को बढ़ाना और इसे पगड़ी के ढककर रखना जरूरी बनाया। हालांकि, पंजाब के अन्य समुदायों ने पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव में आकर धीरे-धीरे पगड़ी पहनना छोड़ दिया है, लेकिन सिखों के लिए आज भी इसका धार्मिक महत्व उतना ही ज्यादा है। धीरे-धीरे बिना कटे हुए केशों के साथ-साथ, पगड़ी सिख पुरुषों की सबसे खास पहचान बन गई है।
सिख धर्म के लोग पगड़ी क्यों बांधते हैं?
जब भी कोई सिख समुदाय का व्यक्ति सिर पर पगड़ी पहने हुए दिखता है, तो स्वाभाविक रूप से लोगों के मन में कई सवाल उठते हैं। सिख धर्म में पगड़ी उनके धर्म और आस्था को दिखाने का एक तरीका है। यह भाईचारे और एकता को व्यक्त करने का एक तरीका माना जाता है, क्योंकि पगड़ी बांधकर सिख धर्म के लोग एक समान दिखाई देते हैं जो उनकी एकता की भावना को बढ़ावा देता है।
इसका एक कारण यह भी है कि सिर का ऊपरी हिस्सा शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है। सिर के इस हिस्से को कई परतों वाले कपड़े से ढकना न केवल उस हिस्से के प्रति सम्मान का प्रतीक है। खालसा की स्थापना के समय, गुरु गोबिंद सिंह जी ने सभी सिखों के लिए एक समान पहनावा तय किया, जिसमें सिख पहचान के 5 ककार (केश, कड़ा, कृपाण, कंघा, कच्छा) शामिल थे। पगड़ी इसी पहचान का एक अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य समानता और भाईचारे को बढ़ावा देना है।
पगड़ी बांधने के पीछे धार्मिक कारण तो हैं ही और ये शरीर के सभी चक्रों को नियंत्रित भी करती है, इसलिए एकता और समानता की प्रतीक पगड़ी धीरे-धीरे सिख धर्म की पहचान बन गई।
यह भी पढ़ें- सिख धर्म के लोग हाथ में कड़ा क्यों पहनते हैं, क्या है इसके पीछे की धार्मिक मान्यता?
यह भी पढ़ें- सिख धर्म में लंगर की परंपरा कैसे शुरू हुई? इसके पीछे छिपे संदेश के बारे में जरूर पढ़ें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।