विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिख धर्म में लंगर की परंपरा कैसे शुरू हुई? इसके पीछे छिपे संदेश के बारे में जरूर पढ़ें

Published: Tue, 11 Aug 2026 01:30 PM (IST)

सिख धर्म में लंगर एक सामुदायिक रसोई है  जहां धर्म, जाति या सामाजिक स्थिति की परवाह किए बिना सभी एक साथ भोजन करते हैं, जो एकता का प्रतीक है।

सिख धर्म की लंगर परंपरा: समानता और सेवा का अद्भुत प्रतीक (Picture Credit: AI Generated)

सिख धर्म की लंगर परंपरा: समानता और सेवा का अद्भुत प्रतीक (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सिख धर्म में लंगर की परंपरा सदियों से चली आ रही है, ये समानता और सेवा का भाव दिखाती है। आज भी गुरुद्वारे में लाखों लोग एक साथ भोजन ग्रहण करते हैं और एकता को दिखाने वाली यह परंपरा सिख ही नहीं अन्य धर्मों के लिए भी महत्वपूर्ण बन गई है।

लंगर का मतलब है एक ऐसी सामुदायिक रसोई जहां धर्म, जाति, राष्ट्रीयता या सामाजिक स्थिति की परवाह किए बिना सभी के लिए खाना बनाया और एक साथ परोसा जाता है।

लंगर का इतिहास सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के समय से शुरू होता है और आज यह परंपरा न सिर्फ सिख धर्म को बढ़ावा देती है, बल्कि सभी को एकजुट होने की प्रेरणा देती है। लंगर खाते या परसोते समय मन में एक सवाल यह जरूर आता है कि आखिर इसकी शुरुआत कब हुई होगी और इसका इतिहास क्या है? आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

कैसे हुई लंगर की शुरुआत?

सिखों के पहले गुरु गुरु नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक थे और वो सभी की बराबरी में यकीन रखते थे। उनके समय में समाज सख्त जाति व्यवस्था में बंटा हुआ था, जिसकी वजह से लोग एक साथ बैठकर खाना नहीं खा पाते थे। इस भेदभाव को कम करने और लोगों को एकजुट करने के लिए गुरु नानक ने लंगर की शुरुआत की।

यह वो परंपरा थी जहां सभी लोग एक साथ बैठकर बराबरी के साथ भोजन करते थे। गुरु नानक देव जी ने ऐसी व्यवस्था शुरू करके भेद भाव जैसे रीति-रिवाजों को चुनौती भी दी, जिसमें सभी लोग कतारों में बैठकर एक जैसा भोजन करते थे। यहां न कोई अमीर होता था और न कोई गरीब। इस परंपरा से न सिर्फ जरूरतमंदों को भोजन मिलता था, बल्कि लोगों के बीच समानता और एकता की भावना भी बढ़ती थी। समय के साथ, लंगर की परंपरा सिख धार्मिक जीवन का एक अहम हिस्सा बन गई।

लंगर की परंपरा कैसे आगे बढ़ी?

गुरु नानक देव की बाद के सिख गुरुओं के मार्गदर्शन में लंगर की परंपरा आगे बढ़ती रही। तीसरे सिख गुरु, गुरु अमर दास जी ने इस प्रथा को और ज्यादा करने में विशेष रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने यह नियम बनाया कि जो कोई भी उनसे मिलना चाहता था, उसे पहले लंगर हॉल में बैठकर दूसरों के साथ भोजन करना होता था। यह प्रथा 'पंगत और संगत' के सिद्धांत के रूप में जानी गई, जिसमें आध्यात्मिक सभाएं और सामूहिक भोजन एक साथ चलने लगे।
इस नए तरीके से लंगर की परंपरा को एक नया रूप मिल गया और एकता की भावना और ज्यादा बढ़ने लगी।

सिख ग्रंथों में लंगर के लिए क्या लिखा है?

सिख धर्म के सबसे प्रमुख ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब में लंगर के बारे में कई बातें लिखी हैं जिसमें यह लिखा है कि 'लंगर चलै गुर सबदि हरि तोतु न आवै खटीऐ' जिसका मतलब यह है कि गुरु के शब्द रूपी हरि का लंगर निरंतर चलता है,जिसकी कमाई कभी कम नहीं होती है। इसके अलावा सिखों के दसम ग्रंथ साहिब में भी लंगर और दानशीलता के महत्व के बारे में बताया गया है। इसमें लिखा है कि 'देग तेग जग में दोउ चलाइ' जिसका मतलब है देग यानी भोजन या लंगर और तेग यानी रक्षा दोनों का साथ चलना जरूरी है।

इस तरह लंगर की परंपरा शुरू हुई जो सदियों से समानता का प्रतीक मानी जा रही है। आज भी कुछ बड़े गुरुद्वारों में लाखों लोग इकट्ठे होकर लंगर छकते हैं और समानता की भावना को बढ़ाते हैं।

यह भी पढ़ें- सिख शादी में कौन-कौन सी रस्में होती हैं? रोका से आनंद कारज तक, जानें विवाह की परंपराओं के बारे में

यह भी पढ़ें- केश काटने से लेकर हलाल मांस तक: सिख धर्म के 4 बड़े महापाप कौन-से हैं?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।