विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिख धर्म के लोग हाथ में कड़ा क्यों पहनते हैं, क्या है इसके पीछे की धार्मिक मान्यता?

Published: Sun, 16 Aug 2026 03:00 PM (IST)

सिख धर्म में कड़ा पहनना 'पांच ककारों' का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे गुरु गोबिंद सिंह जी ने अनिवार्य किया था। यह कड़ा अच्छे कर्मों की याद दिलाता है और ईश्वर की अनंतता का प्रतीक है।

सिख धर्म में कड़ा पहनने का महत्व और इसके पीछे की मान्यताएं (Picute Credit: AI Generated)

सिख धर्म में कड़ा पहनने का महत्व और इसके पीछे की मान्यताएं (Picute Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जिस तरह हिंदू धर्म के लोगों के लिए अपने कुछ नियम बनाए गए हैं वैसे ही सिख धर्म की कुछ प्रथाएं भी हैं जिनका पालन जरूरी माना जाता है।

सिख समुदाय को अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है और इसके रिवाजों को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि सिख समुदाय के लोग हाथ में कड़ा पहनते हैं। दरअसल सिख धर्म के लोग अपने रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार जीवन जीते हैं। वे बहुत खुशमिजाज और ऊर्जावान होते हैं।

वे अपनी ईमानदारी और साहस के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। उनकी आस्था 'गुरु ग्रंथ साहिब' पर आधारित है। उनकी आध्यात्मिक आस्था बहुत मजबूत है और उनमें योद्धाओं जैसी भावना होती है। अक्सर आपके मन में भी यह सवाल आता होगा कि सिख धर्म के सभी लोग हाथ में कड़ा क्यों पहनते हैं? आइए आपको बताते हैं इसके कारणों के बारे में।

सिख धर्म के लोग हाथ में कड़ा क्यों पहनते हैं?

सिख धर्म के लोग जीवनभर अपने सभी धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हैं। वे लोग शांति से मिल-जुलकर रहने को प्राथमिकता देते हैं और आपसी भाईचारे में गहरा विश्वास रखते हैं। सिखों के लिए 'पांच ककारों' बहुत महत्वपूर्ण होते हैं जिसमें केश, कंघा, कच्छा, कृपाण और कड़ा।

इन 5 ककारों को सिख धर्म के लोगों के लिए अनिवार्य माना जाता है और ये वो पांच पवित्र वस्तुएं हैं जिन्हें गुरु गोबिंद सिंह जी ने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना के समय धारण करना अनिवार्य किया था।

इन सभी चीजों को सिख धर्म का प्रतीक माना जाता है और किसी भी कट्टर सिख धर्म के व्यक्ति के लिए इन चीजों को धारण करना जरूरी माना जाता है। चूंकि इन्हीं पांच चीजों में से एक कड़ा भी है इसलिए इसे सिख धर्म की निशानी के रूप में पहनना इनके लिए जरूरी माना जाता है।

सिखों के लिए कड़ा पहनने का महत्व

सिख समुदाय के लोग हमेशा कड़ा पहने हुए दिखते हैं, मुख्य रूप से ये लोग स्टील या लोहे का कड़ा पहनते हैओं। यह 'सिख रहत मर्यादा' का एक हिस्सा है और उन पांच क' में से एक है।

इन 5 'क' के बारे में सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिखों को हमेशा सिखाया था। इस कड़े को पंजाबी लोग हमेशा दाहिने हाथ में पहनते हैं और यह कड़ा इसे धारण करने वाले को हमेशा अच्छे काम करने की याद दिलाता है।

चूंकि व्यक्ति अपने सभी काम दाहिने हाथ से ही करता है, इसलिए कड़ा हमेशा दाहिने हाथ में ही पहना जाता है। इस कड़े को पहनने का मतलब यह होता है कि व्यक्ति को बुरे व्यवहार से बचना चाहिए और हमेशा मन में 'सेवा' भाव रखना चाहिए।

कड़े का गोल आकार क्या दिखाता है?

सिख धर्म के लोग जो कड़ा पहनते हैं वो गोल आकार का ही होता है। कड़े का गोल आकार यह बताता है कि ईश्वर की न तो कोई शुरुआत है और न ही कोई अंत।

ईश्वर हर चीज के रचयिता और अंत करने वाले हैं। इसलिए, यह सिख धर्म के लोग ईश्वर की अनंतता की याद दिलाता है। ऐसा माना जाता है कि लोहे के कड़े का इस्तेमाल करने से शरीर को शुद्धि मिलती ही। यही नहीं सिख धर्म के लोग खाना खाने से पहले अपने कड़े को खाने से छूकर उसे शुद्ध करते थे।

पांच ककारों में से एक महत्वपूर्ण कड़ा सिख धर्म के लोगों के लिए एक अनिवार्य आभूषण माना जाता है। जिसके बिना सिखों को पूर्ण नहीं माना जाता है।

यह भी पढ़ें- सिख धर्म में कैसे रखा जाता है बच्चे का नाम? जानें 'नामकरण' रस्म की पूरी प्रक्रिया

यह भी पढ़ें- सिख धर्म में लंगर की परंपरा कैसे शुरू हुई? इसके पीछे छिपे संदेश के बारे में जरूर पढ़ें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।