नाग पंचमी पर नाग देवता को बेलपत्र और फूल क्यों चढ़ाए जाते हैं? इसके धार्मिक महत्व के बारे में जानें
नाग पंचमी का पर्व नाग देवता को समर्पित है, जिसमें बेलपत्र और फूल चढ़ाने का विशेष महत्व है। यह त्योहार ...और पढ़ें

नाग पंचमी पर बेलपत्र और फूल क्यों चढ़ाएं जानें धार्मिक महत्व और उपाय (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
नाग पंचमी पर नाग देवता को बेलपत्र और फूल चढ़ाएं।
बेलपत्र शिव जी को प्रिय, नाग देवता पर चढ़ाना शिव को प्रसन्न करता है।
अपराजिता फूल चढ़ाकर पाएं आर्थिक हानि से मुक्ति, कर्ज निवारण।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन के महीने में पड़ने वाला नाग पंचमी का पर्व विशेष रूप से नाग देवता की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस साल नाग पंचमी 17 अगस्त, सोमवार को मनाई जाएगी।
चूंकि नाग पंचमी का संबंध सावन से है और इस साल सावन के तीसरे सोमवार का संयोग भी बन रहा है, इसलिए इस साल का पर्व और भी खास माना जा रहा है। नाग पंचमी हर साल सावन के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है।
इस दिन भक्त पारिवारिक सुरक्षा, खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य की कामना में यह त्योहार मनाते हैं और किसी भी प्रकार के डर से मुक्ति के लिए नाग देवता की पूजा करते हैं।
कई लोग इस दिन कुंडली में मौजूद काल सर्प दोष के निवारण के लिए भी नाग देवता की पूजा करते हैं। इस दिन नाग देवता में कुछ पवित्र सामग्रियां चढ़ाई जाती हैं, लेकिन बेलपत्र और फूल को बेहद खास माना जाता है। आइए आपको बताते हैं नाग पंचमी के दिन बेलपत्र और फूल चढ़ाने का महत्व क्या है?
नाग पंचमी के दिन बेलपत्र क्यों चढ़ाई जाती है?
ऐसा माना जाता है कि बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं। यही नहीं शिव जी के गले में वासुकि नाग लिपटे हुए हैं और जब आप नाग पंचमी के दिन नाग देव अपर बेलपत्र अर्पित करते हैं तो यह अर्पण सीधे शिव जी को माना जाता है, इसलिए इस दिन नाग देवता की पूजा के समय बेलपत्र जरूर चढ़ाना चाहिए।
इस उपाय से नाग देवता की कृपा तो होती ही है और भगवान शिव भी अत्यंत प्रसन्न होते हैं। आपको नाग देवता की पूजा के समय 5, 7 या 11 बेलपत्र अर्पित करने चाहिए।
नाग देवता पर फूल चढ़ाने का महत्व
नाग पंचमी के दिन यदि आप नाग देवता को कुछ विशेष फूल अर्पित करें तो आपको समस्त दोषों से मुक्ति मिल सकती है। आपको इस दिन नाग देवता और शिवलिंग पवार अपराजिता का फूल चढ़ाना चाहिए।
यह फूल शिव जी को अत्यंत प्रिय है और जब आप इसे नाग पंचमी के दिन शिव जी और नाग देवता को चढ़ाते हैं तो ये सभी बाधाओं से मुक्त करता है। इस दिन यदि आप नील कमल शिव जी को अर्पित करें तो इसका भी विशेष महत्व होता है।
नाग पंचमी के दिन करें ये विशेष उपाय
इस साल का नाग पंचमी का पर्व सावन सोमवार होने के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस दिन किए गए कुछ उपाय आपके जीवन से सभी बढ़ाएं दूर कर सकते हैं-
- शिवपुराण में बताया गया है कि आप यदि नाग पंचमी के दिन शिवलिंग और नाग देवता को अपराजिता का फूल चढ़ाएंगे तो किसी भी तरह की आर्थिक हानि से बचा जा सकता है।
- यदि आपके जीवन में किसी भी तरह का कर्ज है तो आप नाग पंचमी के दिन जल में शमी के पत्ते और बेलपत्र मिलाकर चढ़ाएं। इससे किसी भी तरह के कर्ज से मुक्ति मिलती है।
- अगर आपकी कुंडली में काल सर्प दोष है तो चांदी के नाग नागिन का जोड़ा शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में काल सर्प दोष दूर होता है।
अगर आप भी नाग पंचमी एक दिन यहां बताए उपाय आजमाएंगे तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी और शिव जी का आशीर्वाद भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें- नाग पंचमी की पूजा में क्यों पढ़ी जाती है नाग देवता की कथा, पढ़ें इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा
यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं नाग पंचमी पर नाग देवता को दूध क्यों चढ़ाया जाता है? पढ़ें इसके पीछे की कथा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
