विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते समय चिकना हिस्सा ऊपर रखें या नीचे? 90% लोग करते हैं ये बड़ी गलती

Published: Sun, 24 May 2026 02:45 PM (IST)

यह लेख शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने के सही तरीके और उससे जुड़ी आम गलतियों के बारे में बताता है। इसमें ...और पढ़ें

क्या है बेलपत्र चढ़ाने का सही तरीका (AI Generated Image)

क्या है बेलपत्र चढ़ाने का सही तरीका (AI Generated Image)  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दौरान शिवलिंग पर कई चीजों को अर्पित किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिवलिंग का अभिषेक करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते समय कई लोग बहुत बड़ी गलती कर बैठते हैं। लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि बेलपत्र का कौन-सा हिस्सा शिवलिंग को छूना चाहिए और कौन सा ऊपर की तरफ होना चाहिए, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि बेलपत्र चढ़ाते समय चिकना हिस्सा ऊपर रखें या नीचे?

bel patra puja vidhi (1)

(AI Generated Image)  

बेलपत्र चढ़ाने का सही तरीका

शास्त्रों के अनुसार, शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते समय ध्यान रखें कि बेलपत्र का चिकना हिस्सा नीचे होना चाहिए और खुरदरा भाग ऊपर की तरफ होना चाहिए। अक्सर लोग बेलपत्र उल्टा चढ़ाते हैं, जिसे पूजा का गलत तरीका माना जाता है।

बेलपत्र चढ़ाते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

पत्तियों की संख्या- बेलपत्र 3 पत्तियों वाला ही होना चाहिए। 3 पत्तियों वाले बेलपत्र को ब्रह्मा, विष्णु, महेश का प्रतीक माना जाता है।
कटा-फटा न हो- बेलपत्र की पत्तियां सुखी नहीं होनी चाहिए। साथ ही कहीं से भी कटी-फटी न हों। अशुद्ध या खंडित बेलपत्र शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए।
चंदन का प्रयोग- पीले चंदन को बेलपत्र के चिकने हिस्से पर लगाकर चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है।

शिवलिंग पर केवल बेलपत्र नहीं चढ़ाना चाहिए। इसको चढ़ाने से पहले शिवलिंग का जल या पंचामृत से अभिषेक जरूर करें। इससे महादेव प्रसन्न होंगे और सभी बिगड़े काम पूरे होंगे। साथ ही साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
बेलपत्र अर्पित करते समय किसी से वाद-विवाद न करें। किसी के बारे में गलत न सोचें। काले रंग के कपड़े धारण न करें।

यह भी पढ़ें- Somwar Ke Upay: सोमवार की पूजा में करें इस स्तोत्र का पाठ, सभी दुखों से मिलेगा छुटकारा

कैसे अर्पित करें बेलपत्र?

बेलपत्र के डंठल का हिस्सा अपनी तरफ रखें और उसकी पत्तियों का मुख शिवलिंग की ओर रखें। डंठल के अंत में जो एक छोटा सा गांठ वाला हिस्सा होता है, उसे तोड़कर ही बेलपत्र चढ़ाना चाहिए।

बेलपत्र अर्पित करें समय करें इन मंत्रों का जप

त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रिधायुतम्।
त्रिजन्मपापसंहारं बिल्वपत्रं शिवार्पणम्॥

ॐ नमः शिवाय

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

महामृत्युंजय मंत्र: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥

यह भी पढ़ें- Somwar Daan: सोमवार के दिन पूजा के बाद करें इन चीजों का दान, पूरी होगी मनचाही मुराद

यह भी पढ़ें- God Shiva: सोमवार के दिन इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, दूर होंगी सारी परेशानियां

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।