विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अगहन मास के गुरुवार क्यों माने जाते हैं बेहद शुभ? किस देवी की पूजा से घर में आती है सुख-समृद्धि?

Published: Thu, 26 Nov 2026 08:30 PM (IST)

अगहन मास के गुरुवार क्यों माने जाते हैं बेहद शुभ, जानिए किस देवी की पूजा से घर में आती है सुख-समृद्धि। मार्गशीर्ष माह में गुरुवार को मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। जानिए व्रत, पूजा विधि और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से।

हिंदू धर्म में अगहन मास के गुरुवार को मां लक्ष्मी की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। (Picture Credit- AI Generated)

हिंदू धर्म में अगहन मास के गुरुवार को मां लक्ष्मी की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अगहन यानी मार्गशीर्ष मास को बेहद पवित्र माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में पूजा-पाठ, जप-तप और दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। खासतौर पर अगहन मास के गुरुवार का अपना अलग महत्व है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना बहुत ज्‍यादा शुभ माना जाता है।

मान्यता है कि अगहन माह के गुरुवार को विधि-विधान से मां लक्ष्मी की आराधना करने से घर में सुख-शांति, धन-धान्य और समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर अगहन मास के गुरुवार इतने खास क्यों माने जाते हैं और इस दिन किस देवी की पूजा करने से घर में खुशहाली आती है।

अगहन मास के गुरुवार का क्या है धार्मिक महत्व?

अगहन मास को भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय महीना भी माना जाता है। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं को महीनों में मार्गशीर्ष बताया है। यही वजह है कि इस महीने में पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व बताया गया है।

वहीं दूसरी तरफ गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। भगवान विष्णु को मां लक्ष्मी अति प्रिय हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होती है। यही कारण है कि अगहन मास के गुरुवार को लक्ष्मी पूजन के लिए विशेष शुभ माना जाता है।

कब-कब पड़ेंगे अगहन मास के गुरुवार?

अगहन मास में 5 गुरुवार पड़ेंगे, जब आप देवी लक्ष्‍मी की पूजा कर सकती हैं-

पहला गुरुवार: 26 नवंबर 2026

दूसरा गुरुवार: 3 दिसंबर 2026

तीसरा गुरुवार: 10 दिसंबर 2026

चौथा गुरुवार: 17 दिसंबर 2026

पांचवां गुरुवार: 24 दिसंबर 2026

किस देवी की पूजा करने से घर में आती है सुख-समृद्धि?

अगहन मास के गुरुवार को मुख्य रूप से मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। मां लक्ष्मी को धन, वैभव, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की देवी कहा जाता है। मान्यता है कि जिस घर में साफ-सफाई रहती है और नियमित रूप से मां लक्ष्मी की आराधना की जाती है, वहां सकारात्मकता और खुशहाली बनी रहती है।

इस दिन सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें। इसके बाद पूजा स्थल की सफाई करें और मां लक्ष्मी के सामने दीपक जलाएं। उन्हें फूल, फल, अक्षत, हल्दी और कुमकुम अर्पित करें। मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करें।

यह भी पढ़ें- आज से शुरू हुआ अगहन का महीना! सुख-समृद्धि और विष्णु जी की कृपा पाने के लिए इस माह जरूर करें ये 5 काम

यह भी पढ़ें- सिर्फ पूजा-पाठ ही नहीं, अगहन मास में इन 5 चीजों के दान से प्रसन्न होते हैं श्रीकृष्ण; चमक सकता है सोया हुआ भाग्य

अत: अगहन मास के गुरुवार के दिन सच्चे मन से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का स्मरण करने से जीवन में सकारात्मकता आती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।