विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Astro Tips: रोजाना इन स्थानों पर जलाएं दीपक, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Published: Mon, 21 Apr 2025 05:17 PM (IST)

हिंदू धर्म में पूजा के दौरान दीपक जलाने का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में अगर आप रोजाना घर के कुछ स्थानों पर दीपक जलाते हैं तो इससे आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है। साथ ही इससे आपको आर्थिक लाभ भी देखने को मिल सकता है। चलिए जानते हैं कि घर के किन स्थानों पर नियमित रूप से दीपक जलाना चाहिए।

Astro Tips for deepak (Picture Credit: Freepik)
Astro Tips for deepak (Picture Credit: Freepik)

HighLights

  1. दीपक जलाए बिना अधूरी मानी जाती है पूजा।
  2. रोजाना दीपक जलाने से मिलते हैं अद्भुत लाभ।
  3. घर में बना रहता है मां लक्ष्मी का वास।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दीपक जलाना (Deepak Jalane ke Fayde) पूजा का जरूरी भाग है, जिसके बिना आराध्य देवी या देवता की पूजा अधूरी मानी जाती है। आज हम आपको घर के कुछ ऐसे स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप रोजाना दीपक जलाकर विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

दूर होगी आर्थिक तंगी

घर के मंदिर के साथ-साथ रोजाना तुलसी के पास भी घी का दीपक जलाना चाहिए। हिंदू धर्म में तुलसी को एक बेहद ही पवित्र और पूजनीय पौधा माना जाता है। ऐसे में रोजाना सुबह और शाम तुलसी माता की पूजा करें और घी का दीपक भी जलाएं। ऐसा करने से साधक पर तुलसी माता के साथ-साथ माता लक्ष्मी का भी कृपा बनी रहती है, जिससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

(Picture Credit: Freepik)

मिलेगा मां लक्ष्मी की कृपा

हिंदू धर्म में घर के मुख्य द्वार को एक जरूरी स्थान माना जाता है, क्योंकि मुख्य द्वार को सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश माना जाता है। ऐसे में रोजाना शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर भी एक दीपक जरूर जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन की देवी का आगमन होता है और साधक को धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। इस दौरान ध्यान रखें कि दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें - Shivling Puja Niyam: घर में स्थापित करना चाहते हैं शिवलिंग, तो इन नियम का जरूर करें पालन

इस दिशा में जलाएं दीपक

वास्तु शास्त्र में ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को काफी महत्व दिया जाता है। ऐसे में आप घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए घर की इस दिशा में रोजाना घी का दीपक जला सकते हैं। इससे व्यक्ति को अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहता है।

(Picture Credit: Freepik)

सुख-समृद्धि का बना रहेगा वास

आप रोजाना घर की रसोई में भी एक दीपक रख सकते हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। ऐसे में आप रसोई में मटके के पास दीपक जला सकते हैं। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं और साधक को सुख-समृद्धि का वरदान मिलता है।

यह भी पढ़ें - Tulsi Puja: पॉजिटिव एनर्जी के लिए तुलसी के पास रख दें ये चीजें, छट जाएंगे दुख के बादल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।