विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कब से शुरू होगा मां अन्नपूर्णा का महाव्रत? जानें क्यों 17 दिनों तक होती है माता की विशेष पूजा

Published: Thu, 26 Nov 2026 07:57 PM (IST)

कब से शुरू होगा मां अन्नपूर्णा का महाव्रत, जानिए क्यों 17 दिनों तक होती है माता की विशेष पूजा। मार्गशीर्ष माह में अन्नपूर्णा महाव्रत का विशेष महत्व है। जानिए व्रत की तिथि, पूजा विधि, कथा और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से।

मां अन्नपूर्णा का 17 दिवसीय महाव्रत । (Picture Credit- AI Generated)

मां अन्नपूर्णा का 17 दिवसीय महाव्रत । (Picture Credit- AI Generated)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मां अन्नपूर्णा को अन्न, धन-धान्य और सुख-समृद्धि की देवी माना जाता है। मान्यता है कि मां अन्नपूर्णा की सच्चे मन से पूजा करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और परिवार पर माता की विशेष कृपा बनी रहती है।

हर साल मार्गशीर्ष महीने में मां अन्नपूर्णा का 17 दिवसीय महाव्रत रखा जाता है। इस दौरान भक्त पूरे 17 दिनों तक माता की पूजा-अर्चना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। आइए जानते हैं साल 2026 में मां अन्नपूर्णा का महाव्रत कब से शुरू होगा और इसका धार्मिक महत्व क्या है?

कब से शुरू होगा मां अन्नपूर्णा का महाव्रत 2026?

साल 2026 में मां अन्नपूर्णा का 17 दिवसीय महाव्रत 29 नवंबर रविवार से शुरू होगा। यह व्रत 15 दिसंबर 2026 मंगलवार यानी चंपा छठ के दिन खत्‍म होंगे। इन 17 दिनों में भक्त सुबह और शाम मां अन्नपूर्णा की विशेष पूजा की जाती है और उन्‍हें भोग लगाकर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की जाती है।

अन्नपूर्णा महाव्रत की प्रमुख तिथियां

मां अन्नपूर्णा के महाव्रत से जुड़ी कुछ खास तिथियां इस प्रकार हैं।

29 नवंबर 2026: मां अन्नपूर्णा के 17 दिवसीय महाव्रत का आरंभ।

15 दिसंबर 2026: चंपा छठ के दिन माता का विशेष श्रृंगार और नए अन्न का भोग लगता है।

16 दिसंबर 2026: श्रृंगार में अर्पित धान की बालियों का भक्तों में प्रसाद वितरण होता है।

23 दिसंबर 2026: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है।

क्यों 17 दिनों तक होती है मां अन्नपूर्णा की पूजा?

मां अन्नपूर्णा को माता पार्वती का ही एक स्वरूप माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता अन्नपूर्णा संसार के सभी जीवों का पालन-पोषण करती हैं और उन्हें भोजन प्रदान करती हैं। अन्न को जीवन का आधार माना गया है। इसलिए मां अन्नपूर्णा की पूजा में अन्न का विशेष महत्व होता है।

17 दिनों तक चलने वाले इस महाव्रत में भक्त माता के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण प्रकट करते हैं। इस व्रत में देवी को 17 गांठों वाला पवित्र धागा चढ़ाया जाता है, जो बहुत ही विशेष होता है। 17वें दिन जब व्रत का पारण किया जाता है, तब इस धागे को महिलाएं बाएं और पुरुष दाएं हाथ में पहन सकते हैं।

कैसे करें मां अन्नपूर्णा की पूजा?

मां अन्नपूर्णा के महाव्रत में पूजा करना बहुत कठिन नहीं है। भक्त कुछ आसान नियमों का पालन करके माता की आराधना कर सकते हैं।

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और घर के मंदिर की सफाई करें।
  • मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं।
  • माता को फूल, अक्षत, फल और मिठाई अर्पित करें।
  • मां अन्नपूर्णा की कथा पढ़ें या सुनें।
  • अपनी श्रद्धा के अनुसार 17 गांठ वाला पवित्र धागा धारण करें।
  • शाम के समय भी माता की पूजा और आरती करें।
  • इस दौरान घर की रसोई को साफ-सुथरा रखना चाहिए। सात्विक भोजन बनाएं और भोजन करने से पहले माता को भोग लगाएं।

यह भी पढ़ें- काशी में मां अन्नपूर्णा को लगा छप्पन भोग, दर्शन कर मांगा धन-धान्य का वरदान

अत: मां अन्नपूर्णा का 17 दिवसीय महाव्रत केवल पूजा-पाठ का अवसर नहीं है, बल्कि यह हमें अन्न का सम्मान करना, जरूरतमंदों की सहायता करना और दूसरों का पेट भरने की सीख देता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।