बाबा विश्वनाथ के दर्शन तो सब करते हैं, पर काशी से लौटते वक्त 4 चीजें लाना 90% लोग भूल जाते हैं!
काशी यात्रा को पूर्ण और फलित बनाने के लिए वहां से कुछ विशेष चीजें लाना शुभ माना जाता है। इसमें मां अन्नपूर्णा का अक्षत, काल भैरव का काला धागा, संकटा देवी का सिंदूर और संकट मोचन का प्रसाद शामिल है, जो घर में समृद्धि और सुरक्षा लाते हैं।

बनारस जा रहे हैं तो ये 4 चीजें जरूर लाएं (Picture Credits- AI Images)
HighLights
मां अन्नपूर्णा का अक्षत लाता है घर में समृद्धि।
काल भैरव का काला धागा बुरी नजर से बचाता है।
संकटा देवी का सिंदूर अखंड सौभाग्य और सुरक्षा देता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान शिव की प्राचीन नगरी काशी जिसे लोग 'बनारस' और 'वाराणसी' नामों से भी जानते हैं। काशी की पहचान वहां के मंदिरों एवं घाटों से है, जिसमें यहां का मुख्य मंदिर काशी विश्वनाथ, काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव, संकटमोचन एवं दुर्गा माता का मंदिर शामिल है। वहीं घाटों में दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट मणिकार्णिका और हरिश्चंद्र घाट भी यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी तरफ आकर्षित करता है।
भारत में मौजूद 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग काशी में विराजमान है। यहीं नहीं इस स्थान को मोक्ष प्राप्ति की भूमि भी माना जाता है। हिंदू धर्म के अत्यंत प्राचीन और पवित्र धर्म ग्रंथ ऋग्वेद में भी काशी का उल्लेख देखने को मिलता है।
ये तो सब को पता है कि, काशी की यात्रा तब तक पूरी और फलित नहीं मानी जाती है, जब तक आप कालों के काल महादेव और बाबा काल भैरव के दर्शन नहीं कर लेते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को ही यह बात पता होगी कि, काशी से लौटते समय चार प्रमुख चीजें अपने साथ जरूर लानी चाहिए। माना जाता है कि, बनारस जा रहे हो तो 4 चीजें लाना नहीं भूलना चाहिए।
-1795588871179.webp)
मां अन्नपूर्णा का अक्षत
काशी विश्वनाथ के गर्भगृह से कुछ ही दूरी पर देवी अन्नपूर्णा का मंदिर है, जिन्हें अन्न और पोषण प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। यहां आने वाले भक्तों का मानना है कि मां अन्नपूर्णा की कृपा से काशी में कोई भूखा नहीं रहता है।
ऐसे में अगर आप कभी भी काशी आते हैं, तो माता अन्नपूर्णा मंदिर से अक्षत या धान जरूर लाएं। माना जाता है कि, मां अन्नपूर्णा का प्रसाद घर में समृद्धि, बरकत और अन्न-धन में कभी कमी नहीं होने देता है।
काल भैरव का काला धागा
काशी आने वाले भक्त बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद काल भैरव के दर्शन जरूर करते हैं। ऐसे में अगर आप कभी भी काशी जाने की योजना बनाते हैं, तो काल भैरव मंदिर में दर्शन के बाद काला धागा जिसे रक्षा सूत्र कहा जाता है, उसे जरूर लाना चाहिए।
माना जाता है कि काल भैरव मंदिर में मिलने वाला काला धागा भक्तों की बुरी नजर से बचाव करने के साथ नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है। यहां आने वाले भक्त इस धागे को सुरक्षा कवच के तौर पर पहनते हैं।
संकटा देवी का सिंदूर
काशी की चहल-पहल के बीच एक मंदिर ऐसा भी है, जहां भक्त अपने जीवन में शांति की इच्छा लिए आते हैं। यह मंदिर संकटा देवी का है, जो मुश्किलों को दूर करने के साथ डर को खत्म करती हैं और अपने भक्तों को अनदेखी मुसीबतों से बचाती हैं। मंदिर में मां चंडी के रूप की पूजा होती है, जो वैष्णो देवी की बहन है।
इस मंदिर में आने वाली विवाहित महिलाएं सिंदूर को प्रसाद स्वरूप घर ले जाती हैं। इस सिंदूर को लगाने से अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और जीवन के समस्त संकटों से रक्षा प्राप्त होती है।
संकट मोचन का प्रसाद
संकट मोचन हनुमान मंदिर भारत के सबसे पवित्र हनुमान धामों में से एक है, जो उत्तर प्रदेश के पवित्र नगरी वाराणसी में स्थित है। काशी आने वाले भक्त जब संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन करते हैं, तो आस्था के रूप में प्रसाद को अपने घर जरूर ले जाते हैं।
माना जाता है कि, इस मंदिर को गोस्वामी तुलसीदास ने स्थापित किया था। मंदिर में मिलने वाला प्रसाद घर ले जाना एक पारंपरिक और आत्मीय जुड़ाव का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें- शिव की नगरी काशी में आखिर क्यों बसते हैं भगवान विष्णु? 1000 साल पुराने 'बिंदु माधव' मंदिर का रहस्य चौंका देगा
यह भी पढ़ें- हनुमान जी के इस मंदिर में मन्नत पूरी होने पर चढ़ाई जाती हैं चांदी की आंखें, क्या है सालों पुरानी इस परंपरा का रहस्य?
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।