काशी में मां अन्नपूर्णा को लगा छप्पन भोग, दर्शन कर मांगा धन-धान्य का वरदान
काशी विश्वनाथ धाम के समीप मां अन्नपूर्णा मंदिर में अन्नकूट महोत्सव भव्यता से संपन्न हुआ, जहां 10 लाख से अधिक ...और पढ़ें
HighLights
मां अन्नपूर्णा मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव संपन्न हुआ।
10 लाख से अधिक भक्तों ने माता के दर्शन किए।
511 क्विंटल व्यंजनों का महाभोग अर्पित किया गया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम के समीप मां अन्नपूर्णा मंदिर में अन्नकूट महोत्सव भव्यता और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। 6 नवंबर से शुरू हुआ स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के विशेष दर्शन का क्रम 10 नवंबर की देर रात महाआरती के साथ पूरा हुआ। महंत शंकर पुरी द्वारा महाआरती किए जाने के बाद मां के पट एक वर्ष के लिए बंद कर दिए गए।
छप्पन भोग और 511 क्विंटल का महाभोग
अन्नकूट के दिन मंगलवार को मध्याह्न भोग आरती में माता को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस बार माता के दरबार में कुल 511 क्विंटल व्यंजनों का भोग लगा। कच्चा-पक्का मिलाकर तैयार इस महाभोग में 40 तरह की मिठाइयां और 20 तरह की नमकीन शामिल थीं। इस बार का विशेष आकर्षण सुरन का लड्डू रहा। मां के दर्शन कर भक्तों ने धन-धान्य और सुख-समृद्धि की कामना की।
महंत ने स्वयं बैठाकर परोसा प्रसाद
छप्पन भोग की आरती के बाद का दृश्य सबसे भावुक रहा। महंत श्री शंकर पुरी स्वयं बैठकर भक्तों को प्रसाद परोस रहे थे। प्रसाद ग्रहण करने के लिए भारी संख्या में भक्त पहुंचे। इस अवसर पर शासनिक-प्रशासनिक अधिकारी, जज, विधायक समेत काशी के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
121 कारीगरों ने तैयार किया प्रसाद
माता के अन्नकूट प्रसाद को बनाने का काम दशहरा की स्थापना पूजन से ही शुरू हो गया था। इस बार लगभग 121 कारीगरों ने प्रसाद तैयार किया, जिनमें करीब 30 महिला कारीगर भी शामिल थीं। मुख्य कारीगर का परिवार तीसरी पीढ़ी से यह सेवा कर रहा है। कई कारीगर पिछले 15 वर्षों से लगातार आ रहे हैं।
10 लाख भक्तों ने किए दर्शन
मंदिर प्रबंधक काशी मिश्रा ने बताया कि इन पांच दिनों के दर्शन में देश-विदेश से भारी संख्या में भक्त पहुंचे। लगभग 10 लाख से अधिक भक्तों ने मां के दर्शन किए। सुगम दर्शन को पहली प्राथमिकता दी गई।
हजारों भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद
अन्नकूट के दिन हजारों भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। मंदिर प्रशासन की ओर से प्रसाद वितरण की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी।
अन्नकूट प्रसाद मे साशनिक प्रसाशनिक समेत जज, विधायक व मन्त्रीगरण व काशी के गणमान्य रहे
डॉक्टर टीम ने की सेवा
दर्शन के दौरान भक्तों की सुविधा के लिए डॉक्टरों की टीम तैनात रही। टीम ने हजारों भक्तों का मौके पर उपचार किया।
भक्ति में डूबा रहा मंदिर परिसर
अन्नकूट पर्व के लिए पूरे मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी झालरों और सुगंधित फूलों से सजाया गया था। पूरा परिसर भक्ति और उत्सव के माहौल में डूबा नजर आया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।