विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीपल के पेड़ और पितरों का क्या है संबंध? स्कंद पुराण में बताया गया है इसके पीछे का असली सच

Published: Thu, 26 Nov 2026 04:00 PM (IST)

पीपल के पेड़ और पितरों का क्या है संबंध, जानिए स्कंद पुराण में बताया गया असली सच। हिंदू धर्म में पीपल में देवी-देवताओं के साथ पितरों का वास माना जाता है। पितृ पक्ष, अमावस्या और शनिवार को पीपल की पूजा, दीपक और परिक्रमा से पितृ प्रसन्न होते हैं।

पीपल के वृक्ष में देवी-देवताओं और पितरों का वास होता है। (Picture Credit- AI Generated)

पीपल के वृक्ष में देवी-देवताओं और पितरों का वास होता है। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बेहद पूजनीय माना गया है। धार्मिक मान्‍यताओं के आधार पर इस वृक्ष में देवी-देवताओं के साथ पितरों का भी वास होता है। यही वजह है कि पूजा-पाठ से लेकर श्राद्ध और पितृ तर्पण तक में पीपल के पेड़ को विशेष महत्व दिया जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि लोग शनिवार, अमावस्या और पितृ पक्ष के दौरान पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाते हैं और उसकी परिक्रमा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर पीपल का संबंध पितरों से क्यों जोड़ा गया है?
स्कंद पुराण में इस वृक्ष को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। आइए जानते हैं कि पीपल के पेड़ और पितरों के बीच क्या संबंध है और इसकी पूजा करने से क्या फल मिलता है।

स्कंद पुराण के अनुसार पीपल में होता है त्रिदेवों का वास

हिंदू धर्मग्रंथों में पीपल के वृक्ष को देवताओं का निवास स्थान बताया गया है। स्कंद पुराण में वर्णित मान्यता के अनुसार, पीपल के मूल यानी जड़ में भगवान विष्णु, तने में केशव, शाखाओं में नारायण, पत्तों में श्रीहरि और फलों में सभी देवताओं का वास होता है। इस तरह पीपल का पूरा वृक्ष भगवान विष्णु और अन्य देवी-देवताओं से जुड़ा माना गया है।

भगवान विष्णु को पालनहार और मोक्ष प्रदान करने वाला माना जाता है। यही वजह है कि पीपल की पूजा को पितरों की शांति के लिए भी की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस वृक्ष की पूजा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

संतान न होने पर पीपल का पेड़ लगाने की है मान्यता

स्कंद पुराण में पीपल के वृक्ष को लेकर एक विशेष मान्यता भी बताई गई है। ऐसा कहा गया है कि जिस व्यक्ति के कोई संतान नहीं है, उसे पीपल का पेड़ लगाना चाहिए और उसकी देखभाल अपनी संतान की तरह करनी चाहिए। ऐसा करने से संतान का सुख प्राप्‍त होता है।

ऐसा भी माना गया है पीपल का वृक्ष जितने लंबे समय तक जीवित रहता है, उतने समय तक उस व्यक्ति का कुल और नाम भी बना रहता है। इतना ही नहीं, पीपल का पेड़ लगाने और उसका पालन-पोषण करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसे पितरों के प्रति सम्मान होता है।

पीपल के पेड़ के नीचे जल चढ़ाने से तृप्त होते हैं पितर

हिंदू धर्म में पितरों की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पीपल के वृक्ष का संबंध भी पितृ तर्पण से होता है। इसलिए पितृ पक्ष, अमावस्या और कुछ विशेष तिथियों पर पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है।

कहा जाता है कि पीपल की जड़ में जल और काले तिल अर्पित करने से पितरों को तृप्ति मिलती है। कुछ लोग पीपल के पेड़ में दूध और जल दोनों चढ़ाते हैं। इसके अलावा, पीपल के नीचे दीपक जलाकर पूर्वजों का स्मरण किया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और परिवार के सदस्यों को जीवन में आने वाली परेशानियों से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें- 8 या 9 दिसंबर, किस दिन मनाई जाएगी मार्गशीर्ष अमावस्या? नोट कर लें स्नान-दान और पितरों के तर्पण का सही मुहूर्त

यह भी पढ़ें- पितृ तर्पण से हवन तक हर जगह क्यों इस्तेमाल होती है कुश? ये हैं 5 बड़ी वजहें

अत: पीपल का वृक्ष की पूजा करके हम अपने पूर्वजों को याद कर सकते हैं। साथ ही यह प्रकृति का सम्मान करने का भी एक अच्‍छा तरीका है।

सोर्स-स्कंद पुराण के नागर खंड अध्याय 247 और 252 में पीपल के वृक्ष की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।