विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8 या 9 दिसंबर, किस दिन मनाई जाएगी मार्गशीर्ष अमावस्या? नोट कर लें स्नान-दान और पितरों के तर्पण का सही मुहूर्त

Published: Wed, 25 Nov 2026 09:29 AM (IST)

मार्गशीर्ष अमावस्या 2026 का महत्व, तिथि और शुभ मुहूर्त जानें। यह दिन पितरों के तर्पण, स्नान-दान और भगवान विष्णु व लक्ष्मी पूजा के लिए विशेष है।

दिसंबर 2026 में अमावस्या तिथि कब से कब तक है?

दिसंबर 2026 में अमावस्या तिथि कब से कब तक है?

HighLights

  1. मार्गशीर्ष अमावस्या 8 दिसंबर 2026 को मनाई जाएगी।

  2. पितरों के तर्पण और श्राद्ध के लिए विशेष दिन।

  3. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का महत्व।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के आधार पर कार्तिक महीने के बाद मार्गशीर्ष जिसे अगहन का महीना भी कहा जाता है, क शुरुआत होती है। यह महीना मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण, श्रीविष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। उत्तर भारत में चलने वाले पूर्णिमांत पंचांग के आधार पर 25 नवंबर 2026, बुधवार से मार्गशीर्ष (अगहन) महीने की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन 23 दिसंबर 2026, बुधवार को होगा। वहीं गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में प्रचलित 'अमांत पंचांग' के हिसाब से यहां मार्गशीर्ष का महीना 9 दिसंबर 2026 से शुरू होगी।

मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मार्गशीर्ष अमावस्या होती है। इसे भारत के कई हिस्सों में अगहन अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन कृष्ण पक्ष का समापन होने के साथ स्नान, दान, पितरों के तर्पण और श्राद्ध के लिए बेहद खास माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि, इस माह में नियमित रूप से शाम के समय माता लक्ष्मी की पूजा करने से पैसा, सुख-संपत्ति और समृद्धि प्राप्त होती है। आइए जानते हैं इस साल के आखिरी महीने में मार्गशीर्ष अमावस्या कब पड़ रही है?

margashirsha amavasya 2026 date 8 or 9 december snan daan shradh tarpan shubh muhurat time significance

मार्गशीर्ष अमावस्या 2026 की तारीख (Margashirsha Amavasya date 2026)

हिंदू पंचांग के आधार पर इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या 8 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 12 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन 9 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 21 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर मार्गशीर्ष अमावस्या 8 दिसंबर मंगलवार के दिन पड़ रही है।

मार्गशीर्ष अमावस्या 2026 मुहूर्त

मार्गशीर्ष अमावस्या ब्रह्म मुहूर्त स्नान- सुबह 5 बजकर 13 मिनट से लेकर 6 बजकर 7 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 52 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक

निशिता मुहूर्त- देर रात 11 बजकर 46 मिनट से लेकर मध्य रात्रि 12 बजकर 41 मिनट तक

प्रदोष काल या लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त- शाम 5 बजकर 24 मिनट से है।

WhatsApp Image 2026-11-25 at 9.35.06 AM

मार्गशीर्ष अमावस्या 2026 तर्पण और श्राद्ध का समय

मार्गशीर्ष अमावस्या पर स्नान करने के बाद ही पितरों का तर्पण करने का विधान है। इसलिए 8 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 30 मिनट के बीच पितरों का तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध कर्म करना सही रहने वाला है।

मार्गशीर्ष अमावस्या पर शुभ योग

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन 2 शुभ योग बन रहे हैं, जिसमें पहला सुकर्मा योग और दूसरा धृति योग है। अमावस्या के दिन सुकर्मा योग सुबह से लेकर 8 बजकर 7 मिनट तक रहने वाला है, उसके बाद धृति योग शुरू होगा।

वहीं मार्गशीर्ष अमावस्या पर अनुराधा नक्षत्र सुबह से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहने वाला है। इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र शुरू हो जाएगा।

मार्गशीर्ष अमावस्या का महत्व

मार्गशीर्ष अमावस्या का दिन पितरों और पूर्वजों की तृप्ति के लिए बेहद खास दिन माना जाता है। इस दिन पितरों का तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान करने से मोक्ष मिलता है। इसके अलावा भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की कृपा दृष्टि से व्यक्ति को अपने समस्त पाप और कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने और तेल का दीपक जलाने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- Utpanna Ekadashi के दिन विष्णु जी के शरीर से प्रकट हुई थीं 'देवी एकादशी', 04 दिसंबर को रखा जाएगा व्रत, नोट करें शुभ मुहूर्त 

यह भी पढ़ें- सिर्फ पूजा-पाठ ही नहीं, अगहन मास में इन 5 चीजों के दान से प्रसन्न होते हैं श्रीकृष्ण; चमक सकता है सोया हुआ भाग्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।