Alvida Ramzan 2019: इसलिए खास है रमजान के आखिरी जुमे की नमाज, सबको रहता है इसका इंतजार
Alvida Ramzan 2019 रमजान का पाक महीना अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। आज यानी शुक्रवार को देश भर में रमजान के आखिरी जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। Alvida Ramzan 2019: रमजान का पाक महीना अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। आज यानी शुक्रवार को देश भर में रमजान के आखिरी जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी। इसके लिए रोजेदारों ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं और मस्जिदों को सजाया भी गया है। हर साल रमजान का इंतजार रोजदारों को रहता है। ऐसा माना जाता है कि रमजान के आखिरी जुमे की नमाज को अदा करने से दुआएं कबूल होती हैं, खुदा रोजेदारों पर रहमतों की बारिश करता है, लोगों में प्यार और भाईचारा बढ़ता है।
क्या है अलविदा रमजान
रमजान के महीने में जुमे की चार नमाजें पढ़ी जाती हैं यानी कि इस पाक महीने में चार शुक्रवार होते हैं, हर शुक्रवार के दिन जुमे की नमाज होती है। रमजान में आखिरी जुमे के दिन नमाज पढ़ा जाता है, उसके बाद ही माना जाता है कि अब रमजान माह खत्म होने वाला है। आखिरी जुमे की नमाज से अलविदा रमजान होता है।
अलविदा रमजान से ईद में 4 से 5 दिन रह जाता है, हालांकि चांद के दिखाई देने पर ही ईद की तारीख तय होती है। इस वर्ष ईद 5 या 6 जून को मनाई जाएगी।
जुमे की नमाज की महत्व
हर शुक्रवार के दिन होने वाली नमाज को जुमे की नमाज कहा जाता है। ऐसा मानना है कि खुदा ने शुक्रवार के दिन ही इंसानों को बनाया था, इस दिन खुदा की बंदगी कर उसे शुक्रिया करने और उससे दुआएं लेने का रिवाज है। ऐसी मान्यता है कि जुमे के दिन पाक मन से नमाज पढ़ने से खुदा खुश होकर लोगों की मन्नतें पूरी करता है, इसलिए रमजान के पाक माह में जुमे की नमाज में हर कोई शामिल होना चाहता है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप