विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विश्वकर्मा जयंती 2026: घर पर इन चीजों की जरूर करें पूजा, मिलेगा धन और तरक्की का आशीर्वाद

Published: Wed, 16 Sep 2026 01:43 PM (IST)

हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को निर्माण और तकनीकी कार्यों का देवता माना जाता है, जिनकी पूजा का विशेष महत्व ...और पढ़ें

विश्वकर्मा पूजा पर इन घरेलू चीजों की करें पूजा । (Picture Credit- AI Generated)

विश्वकर्मा पूजा पर इन घरेलू चीजों की करें पूजा । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। इनमें से भगवान विश्वकर्मा की पूजा का भी विशेष महत्‍व है। इन्‍हें निर्माण, शिल्प, मशीनों और तकनीकी कार्यों का देवता माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के दिन कारखानों और दुकानों के साथ घर में इस्तेमाल होने वाली मशीनों, औजारों और उपकरणों की भी पूजा की जाती है।

माना जाता है कि जिन साधनों से हमारा काम चलता है, उनकी पूजा करके हम उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं और काम में आने वाली बाधाओं से मुक्ति की प्रार्थना करते हैं। चलिए जानते हैं कि इस दिन घर पर रखी किन चीजों की पूजा की जानी चाहिए।

वाहन की करें पूजा

यदि आपके घर में कार, बाइक, स्कूटी या साइकिल है, तो विश्वकर्मा पूजा के दिन उसकी अच्छी तरह सफाई करें। वाहन पर रोली, अक्षत और फूल चढ़ाकर भगवान विश्वकर्मा का स्मरण करें। वाहन की पूजा करते समय सुरक्षित यात्रा और दुर्घटनाओं से बचाव की प्रार्थना करना न भूलें।

लैपटॉप और कंप्यूटर

आज के समय में कंप्यूटर और लैपटॉप भी हमारे लिए बहुत ज्‍यादा जरूरी साधान हैं। वर्क फ्रॉम होम से लेकर , व्यापार या पढ़ाई करने वाले लोग तक कंप्‍यूटर और लैप्‍टॉप का इस्‍तेमाल करते हैं। ऐसे में विश्‍वकर्मा पूजा वाले दिन अपने कंप्यूटर और लैपटॉप को साफ करके उसकी पूजा जरूर करनी चाहिए। इसके लिए आपको लैपटॉप या फिर कंप्‍यूटर पर हल्दी या रोली से तिलक लगाकर फूल चढ़ाने चाहिए। इससे आपको करियर में तरक्‍की मिलेगी।

सिलाई मशीन और घरेलू मशीनें

घर में सिलाई मशीन, वॉशिंग मशीन या दूसरी काम आने वाली मशीनें हैं तो उन्हें साफ करके पूजा कर सकते हैं। विशेष रूप से जिस मशीन से परिवार की आय जुड़ी हो, उसे सम्मान देना विश्वकर्मा पूजा के दिन जरूरी होता है ।

रसोई के उपयोगी उपकरण

मिक्सर, ग्राइंडर, चूल्हे से जुड़े उपकरण और दूसरे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक साधनों की भी इस दिन पूजा जरूरी करनी चाहिए। इन उपकरणों की सफाई करके उन्‍हें पूजा में शामिल किया जा सकता है। इस दिन मशीनों को व्यवस्थित रखने और उनका सही तरीके से इस्तेमाल करने का संकल्प भी लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- विश्वकर्मा जयंती पर मशीन और औजारों की पूजा विधि, सही पूजन लाएगा बरकत

यह भी पढ़ें- विश्वकर्मा पूजा 2026 कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, घर पर पूजन विधि और प्रभावशाली मंत्र

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है