विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नया वाहन घर लाएं तो ऐसे करें उसकी विधि-विधान से पूजा

By molly.sethEdited By:
Published: Sat, 27 May 2017 02:09 PM (IST)Updated: Sat, 27 May 2017 03:44 PM (IST)

अगर आप अपने घर में नया वाहन ला रहे हैं तो बड़े बुजुर्ग उसे इस्‍तेमाल से पहले उसकी पूजा करने ...और पढ़ें

नया वाहन घर लाएं तो ऐसे करें उसकी विधि-विधान से पूजा
नया वाहन घर लाएं तो ऐसे करें उसकी विधि-विधान से पूजा

 सबसे पहले नये वाहन के ऊपर आम के पत्‍ते से तीन बार जल छिड़क कर शुद्धि करें। 

अब रोली या सिंदूर में देशी घी मिला कर उससे वाहन के अगले हिस्‍से पर स्‍वास्‍तिक बनायें, क्‍योंकि ये हिंदुओं का शुभ चिन्‍ह है। 

इसके बाद वाहने के बोनट या हैंडल पर फूलमाला पहनायें। 

उसके बाद वाहन के चारों ओर तीन बार कलावा बांधें। ये वाहन की सुरक्षा की कामना से किया जाता है। 

इसके बाद कपूर से नयी गाड़ी की आरती उतार कर उसके दायें और बायें ओर आरती को शीतल करते हुए कलश से जल चढ़ायें। 

सबसे अंत में गाड़ी के बोनट पर मीठा रखें और आरती ठंडी होने के बाद उसकी राख का तिलक गाड़ी पर करें। मिठाई को बाद में गाय को खिला दें।