Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viprit Rajyog: शनि ग्रह गोचर से बनेगा विपरीत राजयोग, इन तीन राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ

    By Shantanoo MishraEdited By:
    Updated: Sat, 24 Dec 2022 11:50 AM (IST)

    Viprit Rajyog ज्योतिष शास्त्र में विपरीत राजयोग को अत्यंत शुभ योग में गिना जाता है। अब जब नए साल में सनी देव राशि परिवर्तन करेंगे तो इससे विपरीत राजयोग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं किन-किन राशियों को मिलेगा इससे लाभ।

    Hero Image
    Viprit Rajyog: विपरीत राजयोग से इन राशियों को मिलेगा लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Viprit Rajyog, Shani Gochar 2023: नव वर्ष 2023 शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। जैसे-जैसे नए साल का पहला दिन नजदीक आ रहा है, लोगों में आने वाले साल के लिए उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इसके साथ जो लोग ज्योतिष शास्त्र में विश्वास रखते हैं, उनके मन में भी नए साल के संदर्भ में कई प्रश्न उठ रहे हैं। जैसे उनके लिए आने वाला साल कैसा रहने वाला है? क्या उन्हें नव वर्ष में आर्थिक लाभ होगा? नए साल में ग्रहों की क्या स्थिति रहेगी? इत्यादि, बता दें कि ज्योतिष पंचांग के अनुसार 17 जनवरी 2023 (Shani Gochar 2023 Date) को शनिदेव गोचर करेंगे। इस राशि परिवर्तन से अत्यंत शुभ योग अर्थात विपरीत राजयोग का निर्माण होगा। बता दें कि शनि देव के ग्रह गोचर से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन तीन ऐसी राशियां हैं जिन्हें इस अवधि में बहुत लाभ मिलने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैसे होता है विपरीत राजयोग का निर्माण (Viprit Rajyog Significance)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विपरीत राजयोग तीन प्रकार के होते हैं- हर्ष योग, सरला योग और विमल योग। इस राजयोग का निर्माण तब होता है जब कुंडली में छठे, आठवें और बारहवें भाव में स्वामी ग्रह युति करते हैं। प्रबल विपरीत राजयोग के कारण जातक को सुख, समृद्धि, धन एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं किन-किन राशियों को इस अवधि में मिल रहा है विपरीत राजयोग का लाभ।

    वृषभ राशि

    शनि द्वारा होने वाले राशि परिवर्तन का लाभ वृषभ राशि के जातकों को होगा। इससे वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी लाभ होगा। इस योग के कारण विदेश यात्रा के भी सम्भावनाएं प्रबल हैं जिससे जातक को आर्थिक लाभ मिलेगा।

    तुला राशि

    ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि तुला राशि के जातकों की कुंडली में विपरीत राजयोग पांचवे भाव में बनेगा। इस कारण से उन्हें नए साल में कार्यक्षेत्र व व्यवसाय दोनों में उन्नति प्राप्त होगी। माता-पिता भी अपने बच्चों से खुशखबरी प्राप्त करेंगे, जिससे उन्हें आंतरिक सुख की प्राप्ति होगी।

    धनु राशि

    धनु राशि के लिए यह ग्रह गोचर अत्यंत शुभ माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि वर्ष 2023 में धनु राशि के कुंडली में शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी और उन्हें इस वर्ष विपरीत राजयोग का शुभ फल मिलेगा। विपरीत राजयोग की अवधि में उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी दिखाई देगी। साथ ही अन्य सभी कार्य सुचारू रूप से चलेंगे। कार्य क्षेत्र में भी उन्हें उन्नति मिलेगी, इसकी संभावना अधिक है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।