विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sankashti Chaturthi 2025: इन चीजों का भोग लगाने से बरसेगी भगवान गणेश की कृपा, मिलेगा शुभ फल

Published: Mon, 14 Apr 2025 12:30 PM (IST)

सनातन धर्म में भगवान गणेश (Lord Ganesh) की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। गणपति बप्पा को चतुर्थी तिथि समर्पित ...और पढ़ें

Sankashti Chaturthi 2025: पूजा थाली में शामिल करें ये भोग
Sankashti Chaturthi 2025: पूजा थाली में शामिल करें ये भोग

HighLights

  1. भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है।
  2. संकष्टी चतुर्थी के दिन व्रत किया जाता है।
  3. इस दिन प्रभु को प्रिय लगाने चाहिए।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश की पूजा करने के लिए शुभ मानी जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर विकट संकष्टी चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से गणपति बप्पा की पूजा और व्रत करने से साधक को जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही करियर में आ रही रुकावट से छुटकारा मिलता है।

विकट संकष्टी चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रभु को विशेष चीजों का भोग लगाएं। ऐसी मान्यता है कि पूजा थाली में विशेष भोग शामिल करने से साधक को जीवन में शुभ परिणाम से देखने को मिलते हैं। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि गणपति बप्पा को किन चीजों का भोग (Bhagwan Ganesh ji ke bhog) लगाना चाहिए?

यह भी पढ़ें: Sankashti Chaturthi 2025: संकष्टी चतुर्थी पर ऐसे करें मां पार्वती की कृपा प्राप्त, मिलेगा बप्पा का आशीर्वाद

विकट संकष्टी चतुर्थी 2025 शुभ मुहूर्त (Vikat Sankashti Chaturthi 2025 Shubh Muhurat)

वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 16 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 16 मिनट से होगी। इस तिथि का समापन 17 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 23 मिनट पर होगा। ऐसे में विकट संकष्टी चतुर्थी का पर्व 16 अप्रैल को मनाया जाएगा।  

 

भगवान गणेश जी के भोग (Lord Ganesha Favourite Bhog)

  • विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह पूजा के दौरान गणपति बप्पा को मोदक का भोग लगाएं, क्योंकि प्रभु को मोदक अधिक प्रिय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गणेश जी को मोदक का भोग लगाने से मुरादें जल्द पूरी होती हैं। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।  
  • विकट संकष्टी चतुर्थी की पूजा थाली में लड्डू भी शामिल कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि लड्डू का भोग लगाने से घर में हमेशा सुख-शांति का वास होता है। साथ ही प्रभु की कृपा प्राप्त होती है।  
  • इसके अलावा भगवान गणेश को दही, दूध, नारियल, फल और मिठाई का भोग लगाना फलदायी माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इन चीजों को पूजा थाली में शामिल करने से काम में आ रही रुकावट से छुटकारा मिलता है।  

करें इन चीजों का दान

विकट संकष्टी चतुर्थी के अवसर पर दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा करने के बाद अन्न, धन, कपड़े समेत आदि चीजों का दान मंदिर या गरीब लोगों में करें।  मान्यता के अनुसार, इन चीजों का दान करने से साधक को जीवन में कोई कमी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: Vikat Sankashti Chaturthi वर्षों बाद विकट संकष्टी चतुर्थी पर बन रहा है दुर्लभ मैत्रेय योग, मिलेगा दोगुना लाभ

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।