Vastu Tips: भूलकर भी घर पर न लगाएं ये 4 पौधे, वरना शुरू हो जाएंगे बुरे दिन
Vastu Tips For Plants वास्तु शास्त्र के अनुसार पौधों को लगाने के अपने एक नियम होते हैं जिनकी जानकारी होना बेहद जरूरी होता है। कई पोधें ऐसे हैं अगर उन्हें समय और दिशा का ध्यान रखकर न लगाया जाए तो वे जीवन की मुश्किलें बढ़ा भी सकते हैं। ऐसे में पौधे लगाने से पहले वास्तु शास्त्र से थोड़ी जानकारी ले लें।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Vastu Tips: वास्तु शास्त्र की अनदेखी करने से घर में कलह की स्थिति पैदा हो जाती है। कई अवसर पर व्यक्ति को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ता है। वहीं वास्तु नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। कई बार लोग अनजाने में घर पर कई ऐसे पौधे लगा देते हैं, जो उनके बुरे दिन का कारण बन जाते हैं।
वहीं, कई पौधों को घर पर लगाने से सुख और समृद्धि आती है। साथ ही परिवार के सदस्यों के मध्य प्यार और स्नेह बना रहता है। आइए जानते हैं-
कांटेदार पौधे
घर के आगे और पीछे कांटे या दूध वाले पौधों को नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से शत्रु से भय और धन का नाश होता है। वहीं अग्निकोण में बरगद, पीपल, पाकड़ और गूलर का पेड़ भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। इससे आपको भारी संकटों का सामना करना पड़ सकता है।
पीपल
घर के पूर्व दिशा में पीपल का पेड़ लगाने से जीवन में पैसों की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए भूलकर भी घर पर पीपल का पेड़ न लगाएं।
गूलर
कई लोग अनजाने में अपने घर पर गूलर का पेड़ लगा देते हैं। विद्वानों में भी गूलर का पेड़ लगाने को लेकर मतभेद है। हालांकि शास्त्रों में निहित है कि घर पर गूलर का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से नाकारात्मक उर्जा का संचार होता है।
कटहल का पेड़
घर के पीछे या दक्षिण दिशा में कटहल का पेड़ न लगाएं। वास्तु जानकारों की मानें तो घर पर कटहल का पेड़ लगाने से आर्थिक स्थिति बदहाल हो जाती है। साथ ही जीवन में कई प्रकार के संकटों का आगमन होता है। इसलिए भूलकर भी घर पर इन पौधों को न लगाएं। वहीं सुख-समृद्धि और धन प्राप्ति हेतु घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं।
यह भी पढ़ें : Astro Upay : कुंडली से खत्म होगा ग्रहों का अशुभ प्रभाव, आजमाएं ये चमत्कारी उपाय
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।