Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Astro Upay: कुंडली से खत्म होगा ग्रहों का अशुभ प्रभाव, आजमाएं ये चमत्कारी उपाय

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 04:55 PM (IST)

    Easy Remedies To Strengthen Planets कुंडली मेंं शुभ ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहने से व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इससे करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। वहीं अशुभ ग्रहों के प्रभाव के चलते व्यक्ति को जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में विशेष उपाय करने का विधान है।

    Hero Image
    ऐसे खत्म करें ग्रहों का अशुभ प्रभाव

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Strengthen Planets: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष कुंडली देखकर भविष्य की गणना करते हैं। कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव के चलते जातक को जीवन में विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ता है। वहीं शुभ ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहने पर जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। मंगल, राहु, केतु ,शनि ये सभी अशुभ ग्रह हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनकी कुदृष्टि पड़ने पर व्यक्ति को मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। अत: ज्योतिष कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम करने हेतु विशेष उपाय करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में अशुभ ग्रहों के प्रभाव के चलते बुरे दौर से गुजर रहे हैं, तो इन उपायों को अवश्य करें।  

    आटा मे मिलाएं गुड़

    मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के दिन आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा गुड मिलाकर रोटी बनाएं। मान्यता है कि मंगलवार के दिन गुड़ मिला रोटी खाने से मंगल ग्रह मजबूत होता है। साथ ही इसके प्रभाव से आपका वैवाहिक जीवन भी अच्छा होगा।

    हरा चारा गाय को खिलाएं

     बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। इस उपाय को करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है। इससे शुभ कार्यों में बाधा नहीं आती है।  

    शिव जी का अभिषेक करें

     सोमवार के दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से मन हमेशा प्रसन्न रहता है। साथ ही मां की सेहत अच्छी रहती है। 

    आटा में मिलाएं हल्दी

    अगर आपकी कुंडली में गुरु कमजोर है, तो गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें। वहीं गुरुवार का उपवास कर सकती हैं। संध्या काल में आरती के बाद हल्दी मिली रोटी का सेवन करें। ऐसा करने से कुंडली में बृहस्पति की स्थति मजबूत होती है। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    यह भी पढ़ें : Diwali 2023: इस दिवाली प्रभु श्री राम की ऐसे करें पूजा, घर आएंगी मा लक्ष्मी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'