Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2023: इस दिवाली प्रभु श्री राम की ऐसे करें पूजा, घर आएंगी मा लक्ष्मी

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 04:34 PM (IST)

    Maryada Purushottam Ram Puja This Diwali 2023 दिवाली के दिन भगवान राम की पूजा का भी विधान है जो साधक पूरे समर्पण भाव के साथ श्री राम की पूजा करते हैं भगवान उनके जीवन से अंधकार को पूरी तरह खत्म कर देते हैं। इसलिए हर किसी को इस शुभ दिन पर प्रभु श्री राम की पूजा-अर्चना करनी चाहिए जिससे उन्हें राम जी का आशीर्वाद प्राप्त हो सके।

    Hero Image
    Maryada Purushottam Ram Puja This Diwali 2023- श्री राम पूजा

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Maryada Purushottam Ram Puja This Diwali 2023: सनातन धर्म में दिवाली का त्योहार बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। लोग इसे रोशनी के पर्व के नाम से भी जानते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम राम लंकापति रावण का वध कर वापस अयोध्या लौटे थे। इस खुशी में अयोध्यावासियों ने घी के दीये जलाकर उनका स्वागत किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में इस दिन भगवान राम की पूजा का भी विधान है, जो लोग पूरे समर्पण भाव के साथ श्री राम की पूजा करते हैं, भगवान उनके जीवन से अंधकार को पूरी तरह खत्म कर देते हैं। इसलिए हर किसी को इस शुभ दिन पर राम जी की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

    ''श्री राम स्तुति''

    श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्।

    नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।

    कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्।

    पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।

    भजु दीन बंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम्।

    रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्।।

    सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं।

    आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं।।

    इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।

    मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम्।।

    श्री राम को प्रसन्न करने का मंत्र

    ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम ! श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः !

    ॐ श्री रामाय नमः

    श्री राम पूजा का महत्व

    भगवान राम की आदर्श मानव जीवन के प्रतीक के रूप में की जाती है। उनके मंत्रों का जाप करने से मानसिक शांति मिलती है और चिंता और अवसाद को दूर करने में मदद मिलती है। विनाशकारी ऊर्जा को दूर करने और निर्णय लेने की क्षमता और रचनात्मकता में सुधार करने के लिए राम नाम का जप सबसे अच्छा साधन है। इसलिए हर किसी को राम मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें : Chanakya Neeti: पति-पत्नी के बीच उम्र का ज्यादा अंतर ला सकता है रिश्ते में दरार, जानें क्या कहती है चाणक्‍य नीति ?

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner
    comedy show banner